Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
आर्थिक गतिविधियाँ

सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को चार हफ्ते के अंदर वोडाफोन आइडिया को रिफंड का पैसा देने के लिए कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2020, गुरुवार। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग से वोडाफोन आइडिया को 733 करोड़ रुपये रिफंड देने के लिए कहा है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने 4,759 करोड़ रुपये के रिफंड की मांग की थी। इस तरह कंपनी को आंशिक राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आयकर विभाग से चार हफ्ते के अंदर कंपनी को साल 2014-15 के लिए 733 करोड़ रुपये रिफंड देने के लिए कहा है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें उसने साल 2014-15, 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिए 4,759 करोड़ रुपये के रिफंड की मांग की थी।

अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के जज उदय यू ललित  और विनीत सरन ने कहा कि कर निर्धारण वर्ष 2014-15 के मामले में कंपनी को आयकर कानून की धारा 143 (3) के अंतर्गत 733 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जाना चाहिए। साथ ही इस पीठ ने कहा कि कर निर्धारण वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए वोडाफोन आइडिया द्वारा की गई रिफंड की मांग से जुड़ी कार्यवाही को भी जल्द पूरा किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में आयकर विभाग को चार हफ्ते के अंदर कंपनी को रिफंड का पैसा देने के लिए कहा है। कोर्ट ने कर विभाग को निर्देश दिया कि वह अपीलकर्ता दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को चार हफ्तों के अंदर कर निर्धारण वर्ष 2014-15 के रिफंड के 733 करोड़ रुपये वापस करे।

सुप्रीम कोर्ट ने उक्त निर्देशों के अलावा कंपनी की शेष अपील को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया ने 14 दिसंबर 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने कंपनी की आयकर रिफंड से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!