Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश सरकार जी-20 सम्मेलन से आम जनता को जोड़ने के लिए करने जा रही है कई आयोजन

अत्याधुनिक लाइट से दमकेंगे शहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, लखनऊउत्तर प्रदेश सरकार जी-20 सम्मेलन से आम जनता को जोड़ने के लिए कई आयोजन करने जा रही है। इसकी शुरुआत 21 जनवरी को वाकाथन एवं मैराथन से की जाएगी। यह आयोजन उन चार शहरों लखनऊ, आगरा, वाराणसी व गौतमबुद्धनगर में होगा जहां जी-20 की बैठकें होने वाली हैं। इसके साथ ही कई अन्य खेल व योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जी-20 के विभिन्न विषयों पर विश्वविद्यालय व कालेज स्तर पर डिबेट व सिंपोजियम का आयोजन होगा।

शहरों को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार इस आयोजन को एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है। उत्तर प्रदेश व देश को प्रदर्शित करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें डिजिटल इंडिया के तहत जो काम हो रहे हैं उन्हें भी विदेशी मेहमानों को दिखाया जाएगा। शहर को ऐसा साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाया जाएगा ताकि मेहमानों का मन प्रफुल्लित हो जाए। शहरों में सुंदरीकरण के जो कार्य कराए जाएंगे वह स्थायी होंगे। हवाई अड्डे से मुख्य शहर तक सुंदरीकरण के साथ ही अत्याधुनिक लाइट से शहर दमकेंगे।

इन शहरों में होंगी जी-20 की बैठकें

  • आगरा-11-12 फरवरी
  • लखनऊ-13-15 फरवरी
  • वाराणसी-17-19 अप्रैल
  • वाराणसी-13-15 जून
  • वाराणसी-16-17 अगस्त
  • वाराणसी-18 अगस्त
  • ग्रेटर नोएडा-18-19 अगस्त
  • वाराणसी-19 अगस्त
  • आगरा-21-22 अगस्त
  • आगरा-23 अगस्त
  • वाराणसी-28-29 अगस्त

ज‍िस शहर में होगी जी-20 सम‍िट की बैठक, उसे भी म‍िलेगा तोहफा

  • मंत्री ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था, कृषि तकनीक, डिजिटल इंडिया, एक जिला एक उत्पाद, निवेश के लिए समुचित आधारभूत संरचना तथा सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं।
  • यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधताओं एवं विरासत, पर्यटक स्थलों को विश्व के समक्ष रखने का बेहतरीन अवसर है। आयोजन के दौरान आने वाले मेहमानों को एक जिला एक उत्पाद के गिफ्ट दिए जाएंगे।
  • आयोजन वाले शहरों में एक पार्क व एक सड़क का नाम भी जी-20 के नाम पर रखा जा रहा है। लखनऊ में ग्लोब पार्क का नाम जी-20 पार्क रखा जा रहा है।
  • खेल विभाग के निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जनवरी को सुबह नौ बजे वाकाथन एवं मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • इसमें कोई भी नागरिक भाग ले सकते हैं। इस मौके पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, सचिव रंजन कुमार, मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!