Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

राज्य सरकार मेलों के संरक्षण, लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं उसके संवर्द्धन हेतु है प्रतिबद्ध : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की नैनबाग-जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत मातली में श्री बिट्टू देवता मंदिर समिति द्वारा आयोजित मंदिर स्थापना एवं डोली निर्माण कार्यक्रम में शिरकत, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 मई 2023, नैनबाग(टिहरी गढ़वाल)। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नैनबाग पहुँची जहाँ उन्होंने जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत मातली में श्री बिट्टू देवता मंदिर समिति द्वारा आयोजित मंदिर स्थापना एवं डोली निर्माण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने भगवान बिट्टू देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे जौनसार-बावर, रवाई, जौनपुर एवं गढ़वाल की संयुक्त छवि देखने को मिली, ऐसी अनूठी संस्कृति के दर्शन सिर्फ देवभूमि में ही देखने की मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिट्टू देवता और अपनी संस्कृति के प्रति यहाँ के लोगों का यह प्रेम वाकई प्रशंसनीय है।

कैबिनेट मंत्री ने साथ ही कहा कि राज्य सरकार मेलों के संरक्षण, उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं उसके संवर्द्धन हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य के मेले और संस्कृति राज्य तक ही सीमित न रहे इन्हें देश विदेश में पहचान मिले इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। वैश्विक पटल पर हमारी संस्कृति को एक पहचान मिले इसके लिए भी कार्य कर रहे है। दैवीय स्थानों, पूजा स्थलों, पौराणिक स्थलों को विकसित कर तीर्थाटन और पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार उत्तराखण्ड के गाँवों एवं युवाओं को सशक्त बनाने एवं मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। हमारे युवा आज स्वरोजगार को अपना कर हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वहीं मातृशक्ति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अनेक उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिनके निस्तारण का आश्वासन उनके द्वारा ग्राम वासियों को दिया गया।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास, मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती विनीता चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण, ग्राम प्रधान श्रीमती रीता असवाल, प्रधान श्रीमती सुषमा वर्मा, नैनबाग तहसीलदार साक्षी उपाध्यक्ष, शूरवीर सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह रावत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!