Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

कोविड महामारी में अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए मददगार साबित होगी, लाईफाई टेक्नोलॉजी : विधानसभा अध्यक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, ऋषिकेश। कोविड के गंभीर मरीजों एवं आईसीयू में भर्ती मरीजों में वाइटल पैरामीटर के रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए जरूरी है कि प्रशिक्षित स्टाफ मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहे। जो कि मौजूदा स्थिति में व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो सकता। ऐसे में नव वायरलेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लाईफाई इनेबल्ड मल्टीपैरामीटर सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास किया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

नव वायरलेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नेशनल हेड भावेश अटल ने बताया कि कोविड महामारी के इस मुश्किल दौर में देश की सेवा के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उनकी टीम ने लाईफाई इनेबल्ड मल्टीपैरामीटर सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास किया है। जो वीडियो कॉलिंग फीचर से युक्त है, आधुनिक लाईफाई तकनीक पर आधारित यह समाधान डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ पर बोझ कम कर देगा।उन्होंने बताया कि इसकी मदद से कोविड के मरीजों और विशेष रूप से गंभीर लक्षण वाले मरीजों को समय पर उचित देखभाल मिल सकेगी। नवटेक के लाईफाई आधारित सीएमएस सिस्टम के लिए इंटरनेट कनेक्शन, वाईफाई इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लाईफाई टेक्नोलॉजी कोविड महामारी में अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए इलाज के लिए मददगार साबित होगी। वहीं मेडिकल स्टाफ के लिए भी यह पद्धति सहयोग प्रदान करेगी और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लाईफाई समाधान से मरीजों के रिश्तेदारों के लिए वीडियो कॉलिंग भी उपलब्ध कराई जाती है, जिसे आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के तीमारदारों को मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लगातार मिलती रहती है। इस अवसर पर नव बायरलेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नेशनल हेड अर्पित अकेला भी मौजूद थे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि लाईफाई हॉस्पिटल समाधान सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग स्टेशन की मदद से गंभीर रूप से बीमार मरीजों के वाइटल पैरामीटर्स पर 24 घंटे लगातार नजर रखी जा सकती है। वही प्रशिक्षित स्टाफ एक साथ कई मरीजों पर निगरानी भी रख सकता है। जिसके लिए उन्हें आईसीयू वार्ड में मरीजों के नजदीक रहने की जरूरत भी नहीं है और मेडिकल स्टाफ में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम बना रहता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!