Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
खेल-जगत

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से कानपुर में खेला जाएगा। आगामी मैच में भारतीय टीम 2-0 से क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में अहम बदलाव कर सकते हैं। वह एक तेज गेंदबाज को आराम देकर स्पिनर को मौका दे सकते हैं।

भारत का कानपुर में रिकॉर्ड
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारतीय टीम ने यहां कुल 23 मुकाबले खेले हैं। इनमें मेजबानों ने सात मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर हमेशा से स्पिनर्स का बोलबाला रहा है। ऐसे में भारतीय कप्तान आगामी मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं। 

शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम
चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल जैसे दिग्गजों को मेहमानों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया था। हालांकि, गिल ने दूसरी पारी में वापसी की और शतक लगाया जबकि पंत भी टेस्ट में शानदार वापसी करने में कामयाब हुए। दिग्गजों की मौजूदगी में शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है। 

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
कानपुर टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में तीन स्पिनर्स को मौका मिल सकता है। दरअसल, कानपुर की पिच हमेशा से धीमी गति के गेंदबाजों के मुफीद रही है। ऐसे में रोहित शर्मा कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें तेज गेंदबाजों में से एक को आराम देना पड़ेगा। इस स्थिति में मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि कप्तान बल्लेबाजी में गहराई के लिए अक्षर को मौका देते हैं या स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत बनाने के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप को जगह देंगे।

भारत Vs बांग्लादेश मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, मैच को टीवी पर लाइव स्पोर्ट्स18 चैनल पर देख सकते हैं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप पर होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!