Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
खेल-जगत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

विराट कोहली के शानदार फॉर्म से भारतीय खेमे को बड़ी राहत

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानि आज खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब टीम की कोशिश दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को चोट की चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है।

भारतीय टीम पहले ही दो खिलाड़ियों के बाहर होने से प्रभावित है। ऋषभ पंत चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, जिनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने आयुष बदोनी को वनडे टीम में मौका दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बदोनी को दूसरे मैच में पदार्पण का अवसर मिलता है या टीम प्रबंधन किसी अन्य ऑलराउंडर पर भरोसा जताता है।

कोहली की फॉर्म बनी टीम की ताकत
भारतीय टीम के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर विराट कोहली का शानदार फॉर्म है। दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कोहली लय में नजर आ रहे हैं। पहले वनडे में शतक से चूकने के बावजूद उनकी पारी ने भारत की जीत की नींव रखी। कोहली से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। माना जा रहा है कि शीर्ष छह बल्लेबाजों के क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल शामिल रहेंगे।

ऑलराउंडर को मिल सकती है जगह
गेंदबाजी विभाग में टीम प्रबंधन बदलाव कर सकता है। वाशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में किसी ऑलराउंडर को मौका दिया जाना तय माना जा रहा है। मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति को देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में आयुष बदोनी को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

रोहित-कोहली पर रहेंगी निगाहें
दूसरे वनडे में एक बार फिर सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी। कोहली पहले मैच में 93 रन बनाकर शतक से चूक गए थे, जबकि रोहित बड़ी पारी खेलने के इरादे से उतरेंगे। न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत कमजोर माना जा रहा है, जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाज उठाना चाहेंगे।

गेंदबाजी में सुधार जरूरी
हालांकि, भारत को अपनी गेंदबाजी खासकर स्पिन विभाग में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है। पहले मैच में तेज गेंदबाजों ने रणनीति में बदलाव कर विकेट हासिल किए थे। राजकोट की पिच पर स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं, पहले मैच में हार के बावजूद न्यूजीलैंड को भारत को कड़ी टक्कर देने से आत्मविश्वास मिला होगा।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी, बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा।

मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!