Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में सियासी संकट : बैठकों का दौर जारी, कोर्ट पर टिकी है सभी की निगाहें

हाराष्ट्र सरकार के लिए कल परीक्षा की घड़ी है

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2022, बुधवार, नई दिल्ली/मुम्बई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी संकट और गहरा गया है। महाराष्ट्र सरकार के लिए कल परीक्षा की घड़ी है। दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस विशेष सत्र में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच फ्लोर टेस्ट होगा। महा विकास आघाड़ी सरकार को इस दौरान बहुमत साबित करना होगा।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का दिया आदेश, शिवसेना ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट भी याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आज शाम 5:00 बजे इस मामले में सुनवाई होगी। शिवसेना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सरकार का पक्ष रखेंगे।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कि यह एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था।

राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश के बाद बैठकों का दौर जारी है। एनसीपी चीफ शरद पवार के घर पार्टी नेताओं की बैठक हो रही है। उधर, पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी आज दोपहर अपने आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है।

विदित रहे कि बुधवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया। उन्होंने विधानसभा सचिव को एक चिट्ठी लिखी है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को 8 निर्दलीय विधायकों के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था जिसमें तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी।

सभी बागी विधायकों के साथ मुंबई पहुंचेंगे एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे सभी बागी विधायकों के साथ 30 जून 2022 को मुंबई पहुंचेंगे। शिंदे ने बुधवार सुबह अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा।’

गोवा के होटल में रुकेंगे बागी विधायक- सूत्र

प्राप्त सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के बागी विधायक आज गोवा रवाना होंगे। इसके लिए ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर गोवा में 70 कमरे बुक किए गए हैं। बागी विधायक कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि BJP ने अपने विधायकों को आज शाम मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में इकट्ठा होने का निर्देश दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!