Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी-पंजाब में सत्‍ता में आई पार्टियों के लिए आगे की राह आसान नहीं

चुनाव के दौरान किये गए वादे पूरा करने में पार्टियों को करना पढ़ सकता है मुश्किलों का सामना

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली/देहरादून। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगर जीत हासिल करने वाली पार्टियां मुफ्त बिजली को लेकर अपना चुनावी वादा पूरा करती हैं, तो इससे इन राज्यों के बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार करने की कोशिश को झटका लग सकता है।

AAP ने किया है 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा

एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ इस वादे को पूरा करने के लिए राज्य सरकार को पांच वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये का बोझ उठाना पड़ेगा। सरकार के आंकड़े के मुताबिक मार्च, 2022 के शुरुआत में यूपी की बिजली वितरण कंपनियों पर 11,779 करोड़ रुपये का बकाया है। कुछ इसी तरह की समस्या पंजाब की नई सरकार के समक्ष भी आती दिख रही है। आम आदमी पार्टी ने वहां चौबीसों घंटे बिजली देने के साथ ही दिल्ली के तर्ज पर हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा किया था।

पहले से ही पंजाब व यूपी जैसे राज्यों में बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार का काम अटका हुआ है।अगर यूपी की बात करें तो वहां कांग्रेस ने सभी बिजली ग्राहकों के बिल को आधा करने और सपा ने किसानों को मुफ्त बिजली के साथ हर सामान्य बिजली ग्राहकों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। दूसरी तरफ भाजपा ने सभी किसानों को अगले पांच वर्षों तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था। राज्य के कुल बिजली उपभोक्ताओं में 20 फीसद कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं।

कुछ महीने पहले जब देश में कोयला का संकट पैदा हुआ था तब सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित पंजाब में हुई थी। बिजली उत्पादन कंपनियों पर यहां की बिजली वितरण कंपनी पर 2157 करोड़ रुपये का बकाया है। एक अनुमान के मुताबिक हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली से राज्य सरकार पर बिजली सब्सिडी का बिल सालाना 9,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर 15-17 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। देखना होगा कि नई सरकार इस चुनौती का समाधान किस तरह से करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!