Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
स्वास्थ

किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पियें संतरे का जूस

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 05 नवम्बर 2024, देहरादून। संतरे का जूस सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इस जूस में विटामिन बी-9 और फोलेट भी मिलता है, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हर दिन दो गिलास ऑरेंज जूस पिया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। यह ऑक्सिजनेटेड ब्लड फ्लो बॉडी में बनाए रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है, यह इसका खतरा कम करता है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद संतरे का जूस
संतरे के जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स कर हेल्दी रखने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे का जूस विटामिन सी, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। साइट्रिक एसिड यूरिन के पीएच वैल्यू को सही रखने में मदद करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकता है। हर दिन सुबह ताजे संतरे का जूस पीने से किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती है।

किडनी स्टोन का खतरा कैसे घटाता है संतरे का जूस
किडनी स्टोन मुख्य तौर पर दो तरह की होती है। पहला- कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन, जो बेहद कॉमन है और दूसरी- यूरिक एसिड स्टोन, जो शरीर में यूरिक एसिड के बढऩे का कारण होती है। दोनों तरह की पथरी में संतरे का जूस फायदेमंद होता है। इस जूस से यूरिन में साइट्रेट का लेवल बढ़ जाता है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट के साथ मिलकर किडनी स्टोन के रिस्क को कम करता है. इसके कुछ गुण यूरिक एसिड को कम करने में भी मददगार होते हैं।

किडनी स्टोन में संतरे का जूस कैसे पिएं
अगर घर में किसी को किडनी स्टोन की समस्या है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास ताजे संतरे का जूस पीना चाहिए। नियमित तौर पर ऐसा करने से किडनी स्टोन का खतरा टलता है और शरीर से गंदगी भी बाहर निकल जाती है।

किडनी स्टोन से बचने पर क्या करें, क्या नहीं

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं।
नमक जितना कम हो सके, उतना खाएं।
खाने में प्रोटीन को बैलेंस रखें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!