Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, जमीन से सम्बन्धित कोई मामले तो नहीं हैं आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितना प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो गया है, इस पर अधिकारियों ने बताया कि 65 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो गया है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 31 जनवरी, 2023 तक 70 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो जाना चाहिये।

बैठक में जिलाधिकारी का ध्यान जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने भगवानपुर के इब्राहिमपुर में जमीन सम्बन्धी प्रकरण में आ रही दिक्कत के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आप एसडीएम भगवानपुर से सम्पर्क स्थापित कर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिसके लिये सम्बन्धित एस.डी.एम. तथा डीपीआरओ को पूर्व में ही इस सम्बन्ध में पूरा सहयोग देने के लिये निर्देशित किया जा चुका है ताकि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) सी.पी. गंगवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!