Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आगामी 10 मार्च को प्रस्तावित विधान सभा सामान्य निर्वाचन मतगणना कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, उत्तरकाशी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत जनपद में आगामी 10 मार्च को प्रस्तावित मतगणना कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन एवं नोडल अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ मतगणना केन्द्र पर विधान सभावार मतों की गणना हेतु टेबल व्यवस्था, मतगणना केन्द्र पर बेरिकेटिंग व्यवस्था, पोस्टल बेलेट एवं ईवीएम मतों की गणना, मतगणना केन्द्र में मीडिया सेन्टर की स्थापना , विद्युत, शौचालय व पेयजल आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होनें सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्वों के प्रति गम्भीर रहकर मतगणना की तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिये !

तदुपरान्त जिलाधिकारी ने उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया!इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० भरत दत्त ढौंडियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष भट्ट आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!