Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
फिल्म-जगत

‘द केरल स्टोरी 2 : गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र जारी, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, मुम्बई। विपुल अमृतलाल शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र रिलीज कर दिया गया है। 2023 में आई विवादों में रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के इस सीक्वल ने सामने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। टीज़र के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

टीज़र में दिखी डर, सच्चाई और संघर्ष की झलक

‘आंखें’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज़ किंग’, ‘हॉलिडे’ जैसी हिट फिल्मों के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इस बार एक और गंभीर विषय के साथ लौटे हैं। ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीज़र डर, गुस्से, साहस और कड़वी सच्चाइयों से भरा हुआ है, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है।

टीज़र में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी भूमिकाएं उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाई हैं। कहानी उनके जीवन में आए एक ऐसे मोड़ को दर्शाती है, जहां प्यार धीरे-धीरे भयावह साजिश में बदलता नजर आता है।

कहानी में क्या है खास

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम युवकों से प्रेम करने के बाद लड़कियों की जिंदगी कैसे पूरी तरह बदल जाती है। टीज़र संकेत देता है कि यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश और उसमें फंसाए जाने की भयावह दास्तान है, जहां सच्चाई सामने आने के बाद संघर्ष की शुरुआत होती है।

निर्माताओं का तीखा संदेश

टीज़र रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक सशक्त संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा गया, “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे। हमारी बेटियां प्यार में नहीं पड़तीं, जाल में फंस जाती हैं।”

टीज़र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बार लड़कियां सिर्फ पीड़ित नहीं रहेंगी, बल्कि अपने अंजाम का जवाब भी देंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘द केरल स्टोरी 2 : गोज़ बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशीष ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!