Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक में सियासी ड्रामा जारी, एक साथ हैं कांग्रेस और भाजपा के गायब विधायक !

बेंगलुरु । कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले सियासी ड्रामा पूरे जोरों पर है। कांग्रेस के दो विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने भाजपा पर अपने विधायकों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा के विधायक सोमशेखर रेड्डी भी विधानसभा से गायब हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक सोमशेखर रेड्डी कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा साथ ही हैं।

बता दें कि कर्नाटक की येद्दयुरप्पा सरकार के लिए शनिवार का दिन काफी अहम है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा को अब विधानसभा के पटल पर भी बहुमत साबित करना है।

भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप

इस बीच कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने का कहना है कि आज भाजपा का चेहरा सबके सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘वे 104 विधायकों के साथ अपनी स्थिति को अच्छे से समझते हैं, इसके बावजूद हमारे विधायकों को खरीदने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लेकिन हमारे विधायक एकजुट हैं। हमारे दो विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं, लेकिन जब भी वे आएंगे, हमारा ही समर्थन करेंगे।’
कांग्रेस नेता की पत्नी को BJP ने फोन किया : कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस नेता वीएस उग्रप्पा ने कहा, ‘ उन्होंने (भाजपा के बीपाइ विजयेंद्र ने) कांग्रेस विधायक की पत्नी को फोन किया और उनसे कहा कि वे अपने पति से येद्दयुरप्पा को वोट देने के लिए कहें। उन्होंने कहा, हम उनके पति को मंत्रालय देंगे या फिर 15 करोड़ रुपये।’
LIVE: अभी विधानसभा में क्या हो रहा है?

– कांग्रेस के गायब विधायक आनंद सिंह गोल्डफिन्चल होटल से निकले।
– कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली का आरोप- हमारे विधायकों को बंधक बनाया गया।
– कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा विधानसभा नहीं पहुंचे।
– जेडीएस के सभी 37 विधायक विधानसभा में मौजूद।
– कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह शपथ लेने के लिए अभी तक विधानसभा में नहीं आए हैं।
– कांग्रेस के 76 विधायक विधानसभा में मौजूद, आनंद सिंह नहीं पहुंचे।
– सीएम बीएस येद्दयुरप्पा और सिद्धरमैया ने विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली।
– येद्दयुरप्पा व श्रीरामूलू ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा। स्पीकर को सौंपा अपना त्यागपत्र।

बता दें कि सुबह 11 बजे विधानसभा का सत्र बुलाया गया। जहां बहुमत परीक्षण से पहले सभी निर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाई जा रही है। येद्दयुरप्पा और सिद्धरमैया ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चल सकती है। इसके बाद बीएस येद्दयुरप्पा भाषण देंगे और विधायकों से विश्वास मत की मांग करेंगे।

सत्र की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया द्वारा नव निर्वाचित विधायकों के शपथ दिलाने ने हुई। प्रोटेम स्पीकर शाम 4 बजे विश्वासमत के दौरान सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार शाम 4 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था। हालांकि भाजपा ने एक हफ्ते का वक्त मांगा था।

इस बीच कांग्रेस और जेडीएस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष न्यायालय ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि बोपैया प्रोटेम स्पीकर बने रहेंगे और शनिवार शाम 4 बजे वो ही बहुमत परीक्षण कराएंगे। हालांकि पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए शक्ति परीक्षण का लाइव टेलीकास्ट होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!