Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

उत्तराखंड की हवा में भी घुलने लगा है प्रदूषण का जहर

उत्तराखंड के बडे़ नगरों में पी.एम 10 लेविल सामान्य से चैगुना तक

प्रदूषण बोर्ड द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ खुलासा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 9 नवम्बर २०२३, देहरादून। स्वच्छ व स्वस्थ्य हवा वाले माने जाने वाले उत्तराखंड के बड़े नगरों की हवा में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है तथा वहां का पी.एम.10 लेविल सामान्य से बहुत अधिक रहने लगा है। यह खुलासा उत्तराखंड पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण मानीटरिंग के विवरणों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोकसूचना अधिकारी/पर्यावरण अभियंता अनुराग नेगी ने अपने पत्रांक 764 से वर्ष 2022 तथा 2023 के जनवरी से जून तक के विवरणों की सूचना उपलब्ध करायी है।

नदीम को उपलब्ध विवरणों के अनुसार जनवरी 2023 में देहरादून में रायपुर पर मापा गया पी.एम 10 लेविल सामान्य 50 से लगभग चैगुना 193 रहा, क्लाॅक टावर पर 166, आई.एस.बी.टी. पर 177 तथा दून यूनिवर्सिटी पर 69, ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया 147, नगर निगम पर 137, एस.पी.एस. हास्पिटल पर 139, काशीपुर में राजकीय अस्पताल पर मापा गया 117, हरिद्वार में ऋषिकुल पर मापा गया 133, रूड़की में नगर निगम पर 109, रूद्रपुर में राजकीय अस्पताल पर मापा गया 119, हल्द्वानी में जल संस्थान पर मापा गया 114 रहा जो कि सामान्य से बहुत अधिक है तथा नैनीताल का नगर पालिका पर मापा गया सामान्य से कुछ अधिक 51 रहा। जबकि जनवरी में उत्तरकाशी का 23, टिहरी का 38, पौड़ी का 44, गोपेश्वर का 36, अल्मोड़ा का 35, बागेश्वर का 32 सामान्य रहा। इनका पहाड़ी शहरों का पी.एम. 10 लेविल फरवरी से जून 23 तक सभी माहो में बहुत अच्छा 50 से कम ही रहा है।

फरवरी में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 203, आई.एस.बी.टी 183, दून यूनिवर्सिटी 93 तथा रायपुर का पी.एम 10 लेविल 212, ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया 148, नगर निगम पर 146, एस.पी.एस. हास्पिटल पर 149, शिवाजी नगर 80, काशीपुर 125, हरिद्वार 128, रूड़की में 114, हल्द्वानी 115 तथा नैनीताल 54 रहा।

मार्च में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 210, आई.एस.बी.टी 202, दून यूनिवर्सिटी 73 तथा रायपुर का 206, ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया 142, नगर निगम पर 137, एस.पी.एस. हास्पिटल पर 143, शिवाजी नगर 48, काशीपुर 123, हरिद्वार 132, रूड़की 108, रूद्रपुर 127, हल्द्वानी 115, नैनीताल 57 रहा।

अप्रैल में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 199, आई.एस.बी.टी 206, दून यूनिवर्सिटी 79 तथा रायपुर का 181, ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया 159, नगर निगम पर 144, एस.पी.एस. हास्पिटल पर 151, शिवाजी नगर 53, काशीपुर 121, हरिद्वार 111, रूड़की 118, रूद्रपुर 122, हल्द्वानी 117, नैनीताल का पी.एम.10 लेविल 53 रहा।

मई में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 196, आई.एस.बी.टी 199, दून यूनिवर्सिटी 77 तथा रायपुर का 179, ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया 173, नगर निगम पर 159, एस.पी.एस. हास्पिटल पर 162, शिवाजी नगर 52,, काशीपुर 115, हरिद्वार 137, रूड़की 121, रूद्रपुर 121, हल्द्वानी 118 तथा नैनीताल 64 रहा।

जून के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देहरादून के दून यूनिवर्सिटी पर मापा गया पी.एम 10 का लेविल 57, ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया 172, नगर निगम पर 161, एस.पी.एस. हास्पिटल पर 167, शिवाजी नगर 46, काशीपुर 109, हरिद्वार 131,रूड़की में 118, रूद्रपुर 117 हल्द्वानी 111 रहा।

नदीम को उपलब्ध वर्ष 2022 के अधिक प्रदूषण वाले माने जाने वाले माहो अक्टुबर, नवम्बर, दिसम्बर के विवरण के अनुसार अक्टूबर में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 131, आई.एस.बी.टी 137,नवम्बर में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 146, आई.एस.बी.टी 150 रायपुर रोड 128, तथा दिसम्बर में देहरादून के क्लाॅक टावर पर 170, आई.एस.बी.टी 173 रायपुर रोड 158 रहा, जबकि ऋषिकेश में नटराज होटल पर मापा गया अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर का पी.एम. 10 लेविल क्रमशः 135, 132 तथा 134, नगर निगम पर 141, 125 तथा 126, , एस.पी.एस. हास्पिटल पर 124, 126 तथा 123, हरिद्वार (ऋषिकुल) का 133, 135, 140, काशीपुर (राजकीय अस्पताल) 122, 122, तथा 116, रूद्रपुर (सरकारी अस्पताल) 122, 124, 120 तथा हल्द्वानी (जल संस्थान) अक्टुबर 123, नवम्बर 113, दिसम्बर 113 रहा।

रूड़की का आर.एस.पी.एम. लेविल अक्टूबर में 150, नवम्बर में 116 तथा दिसम्बर में 125 रहा। जबकि नैनीताल का क्रमशः 61, 52 तथा 56 रहा तथा अल्मोड़ा का सामान्य 33, 34 तथा 36 रहा, जबकि बागेश्वर का 32, 32 तथा 35 रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!