Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून शहर के विभिन्न चौराहों पर लेफ्ट टर्न को फ्री रखने की पुलिस की योजना नहीं चढ़ पाई परवान

अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई शहर के विभिन्न चौराहों पर लेफ्ट टर्न को फ्री रखने की पुलिस की योजना परवान नहीं चढ़ पाई। इस व्यवस्था को पुलिस अब खत्म करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत घंटाघर से हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस के अधिकारियों के बीच होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

विदित रहे कि देहरादून शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने अगस्त में यहां चंडीगढ़ की तर्ज पर चौराहों-तिराहों पर लेफ्ट टर्न को फ्री रखने की व्यवस्था शुरू की थी। इसके तहत डिवाइडर लगाकर सड़कों को दो हिस्सों में बांटा गया। एक हिस्सा उस सड़क से बायीं तरफ की दूसरी सड़क पर मुड़ने वालों के लिए हैं, जबकि दूसरा सीधे जाने वालों के लिए।

देहरादून शहर के 15 चौराहों पर वर्तमान में यह व्यवस्था लागू है। इसके लिए बाकायदा ‘लेफ्ट तेरा राइट’ अभियान चलाकर वाहन चालकों को व्यवस्था में सहयोग के लिए जागरूक किया गया। सख्ती के नाम पर कुछ वाहन चालकों के चालान भी किए गए, मगर अधिकांश वाहन चालक पुलिस की यह व्यवस्था मानने को तैयार नहीं हैं। दूसरी तरफ, कुछ चौराहों पर सड़क संकरी होने के कारण पुलिस के इस प्रयोग का विरोध भी हो रहा है। इसको देखते हुए पुलिस अब इस व्यवस्था से कदम पीछे खींचने का मन बना चुकी है।

सख्ती न होने के कारण आ रही समस्या

चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री रखने की व्यवस्था के फेल होने की मुख्य वजह पुलिस का सख्ती नहीं दिखाना है। असल में लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जल्दी निकलने की होड़ में वाहन चालक इस व्यवस्था की परवाह किए बगैर लेफ्ट टर्न को बाधित कर खड़े हो जाते हैं।

दर्शन लाल चौक पर सीधे जाने या दायीं तरफ मुड़ने वाले वाहन चालक भी लेफ्ट टर्न से आगे निकलकर सड़क को घेर लेते हैं। इससे लेफ्ट टर्न यानी घंटाघर की तरफ जाने वाले यातायात को ग्रीन लाइट होने के बावजूद इंतजार करना पड़ता है। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि चौराहे पर यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है। यही दबाव जाम की वजह बनता है। दूसरी तरफ, दुकानों के बाहर पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण चौराहों के पास भी लोग सड़क पर वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे भी लेफ्ट टर्न बाधित होता है। संकरी सड़कें भी इस व्यवस्था में बाधा बन रही हैं। क्योंकि, ऐसी सड़कों को दो हिस्सों में बांटे जाने से सीधे जाने वालों के लिए जगह पहले से भी कम हो गई है और वाहन चालकों को निकलने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

कुछ चौराहों पर लेफ्ट टर्न को फ्री रखने का विरोध हुआ है। इस कारण वहां से डिवाइडर हटाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!