Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विपक्ष ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश का मुकाबला होगा एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन से

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 19 अगस्त  2025, नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इससे पहले विपक्षी दलों की बैठक 10 राजाजी मार्ग पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया। रेड्डी 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

खरगे ने कहा कि “बी. सुदर्शन रेड्डी देश के सबसे सम्मानित और प्रगतिशील न्यायविदों में गिने जाते हैं। न्यायपालिका में उनका लंबा और प्रभावशाली करियर रहा है। वे हमेशा सामाजिक और आर्थिक न्याय के पक्षधर रहे और गरीबों व वंचितों के हक की आवाज उठाई।”

राजग उम्मीदवार से होगा मुकाबला

जस्टिस रेड्डी का सामना एनडीए उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस से जुड़े राधाकृष्णन को एनडीए ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्ष के ऐलान के बाद उन्होंने सभी दलों से समर्थन की अपील की। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई दल पहले ही रेड्डी के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं।

जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जीवन परिचय

जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले में हुआ था। कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रेड्डी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1971 में वकालत शुरू की।

उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी वकील के रूप में भी सेवाएं दीं और बाद में केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील बने।

1995 में उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 2005 में वे गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और 2007 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद पर आसीन हुए। वे वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले दिए और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!