Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 मार्च 20224, देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट पर कुल 25 फ्लाइटों को मंजूरी दी गई है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। शेड्यूल लागू होते ही सभी फ्लाइटों के समय में भी कुछ बदलाव आ जाएगा। समर शेड्यूल 31 मार्च से लेकर 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। प्रदेश में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से पर्यटन और यात्रा सीजन में इसका लाभ मिलेगा। अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू हो गई है। जिस कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस कारण विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों की संख्या बढ़ा दी है।

एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ आदि के लिए दो या उससे अधिक फ्लाइटें मौजूद हैं। रीजनल कनेक्टिविटी के तहत पिथौरागढ़, पंतनगर और अमृतसर को भी सीधी फ्लाइट से जोड़ा गया है। देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से लेकर 26 अक्टूबर तक के फ्लाइट शेड्यूल में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, अमृतसर, जयपुर, पिथौरागढ़, पुणे, हैदराबाद, पंतनगर, लखनऊ, प्रयागराज, बंगलूरू, हिसार के लिए फ्लाइटों को मंजूरी दी गई है। इसमें इंडिगो की कुल 18, विस्तरा की दो, एलायंस एयर की चार और फ्लाईबिग की एक फ्लाइट शामिल है। पिछले समर शेड्यूल में 26 फ्लाइटों को मंजूरी मिली थी। जिसमें अकाशा और गो फर्स्ट की फ्लाइट भी शामिल थी। अकाशा ने शेड्यूल के बावजूद अपनी फ्लाइट शुरू नही की थी। इस बार किसी नई एयरलाइंस का शेड्यूल में नाम नहीं है। इंडिगो अभी भी सबसे अधिक फ्लाइट संचालित करने वाली विमानन कंपनी बनी हुई है।

देहरादून के लिए जारी समर शेड्यूल सूची

क्रंम संख्याएयरलाइंसआगमनप्रस्ताथानशहरइस दिन आएगी
1इंडिगो7:258:00 सुबहदिल्लीसप्ताह में सभी दिन
2इंडिगो8:008:30अहमदाबादसभी दिन
3इंडिगो9:109:45अहमदाबादसिर्फ बुधवार
4इंडिगो9:4010:10दिल्लीसभी दिन
5एलायंस एयर10:0010:25पंतनगरसोम, बुध, शुक्र, रवि
6इंडिगो10:3510:55जयपुरसभी दिन
7फ्लाईबिग3:5510:50पिथौरागढसभी दिन
8इंडिगो11:0511:45मुंबईसभी दिन
9इंडिगो11:2512:00हैदराबादसभी दिन
10इंडिगो11:2512:05हैदराबादसिर्फ शनिवार
11एलाायंस एयर1:201:45अमृतसरसोम, बुध, शुक्र, रवि
12इंडिगो1:402:00लखनऊबुध छोड़ सभी दिन
13इंडिगो1:502:15प्रयागराजसभी दिन
14विस्तारा2:202:55मुंबईसभी दिन
15विस्तारा2:15 3:20दिल्लीसभी दिन
16इंडिगो3:504:20लखनऊसभी दिन
17इंडिगो4:10 4:45दिल्लीसभी दिन
18इंडिगो5:05 5:50पुणेसभी दिन
19इंडिगो5:358:05बंगलूरूसभी दिन
20इंडिगो 5:356:10मुंबईसभी दिन
21इंडिगो5:458:25दिल्लीसभी दिन
22एलायंस एयर6:056:30हिसारसोम, बुध, शुक्र, रवि
23एलायंस एयर6:056:30दिल्लीसोम, मंगल, बृह, शुक्र, शनि
24इंडिगो6:557:15जयपुरसभी दिन
25इंडिगो7:308:05दिल्लीसभी दिन

तीसरे स्थान पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल तीन अप्रैल से 23 अक्टूबर तक के लिए है। 10 नंबर पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल छह अप्रैल से 26 अक्टूबर तक का है। 12 नंबर पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल एक अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक का है। बाकि सभी फ्लाइटों का शेड्यूल 31 मार्च से 26 अक्टूबर तक का है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!