Breaking News :
>>एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित>>स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश>>बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
मनोरंजन

‘अखंडा 2’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ को लेकर फैंस के उत्साह के बीच मेकर्स ने आखिरकार नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 5 दिसंबर को रिलीज न हो पाने के बाद अब फिल्म एक नई तारीख के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है।

मेकर्स ने एक्स (ट्विटर) पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए पुष्टि की कि ‘अखंडा 2’ अब 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा गया—“बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार! 12 दिसंबर से अखंडा 2 की शक्ति को बड़े पर्दे पर महसूस करें। भव्य प्रीमियर 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।”
जल्द ही टिकट बुकिंग भी शुरू होने वाली है, जिसकी घोषणा निर्माताओं ने पोस्ट में की है।

क्यों टली थी 5 दिसंबर की रिलीज?

दरअसल, फिल्म की पहले तय रिलीज डेट 5 दिसंबर थी, लेकिन तमिलनाडु में इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड और 14 रील्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बीच लंबे समय से चल रहे वित्तीय और कानूनी विवाद के चलते फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी। मद्रास हाई कोर्ट ने 14 रील्स के खिलाफ करीब 28 करोड़ रुपये के मध्यस्थता विवाद का हवाला देते हुए ‘अखंडा 2’ पर अस्थायी रोक लगा दी थी। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिल्म को नई तारीख दे दी गई है।

फिल्म में देखने को मिलेगा बालकृष्ण का ट्रिपल अवतार

बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण पहली बार ट्रिपल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में संयुक्ता, आधी पिनिसेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। पहली फिल्म की सफलता के बाद से ही दर्शकों में इस सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है और नई रिलीज डेट ने एक बार फिर फिल्म के प्रति क्रेज बढ़ा दिया है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!