Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कड़ाके की ठंड बरकरार, 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से रहा कम

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। अल्मोड़ा प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार को हल्की धूप खिलेगी, लेकिन सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड रहेगी। विशेषकर मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा हो सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में सुबह एवं शाम घना कोहरा छा सकता है। पहाड़ों में सर्द हवाएं लोगों की बेचैनी बढ़ा रही हैं। अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़ और जोशीमठ में भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति यथावत बनी रहने की संभावना है। दून व मसूरी भी ठंड से बेहाल शहर के अधिकतर इलाकों व मसूरी में भी लोग ठंड से बेहाल हैं। शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। दून का अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 16.4 व न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभिन्न शहरों का तापमान 

  • शहर————-अधि————-न्यूनतम
  • अल्मोड़ा,——– 20.8————-(-2.8)
  • पिथौरागढ़——–17.4————- 1.9
  • जोशीमठ———-24.9————- 1.8
  • चंपावत———–16.2—————4.5
  • मसूरी————-16.4————— 2.2
  • यूएसनगर——– 21.3————— 2.5
  • हरिद्वार———–19.6————— 3.1
  • उत्तरकाशी——–21.4————— 4.8
  • मुक्तेश्वर———-15.6————— 3.8
  • पंतनगर———— 23.2————– 3.2
  • नई टिहरी———–16.0————– 4.4
  • देहरादून————-22.7————- 5.0

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!