Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादून

विधायकगणों की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला खनिज न्यास समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 अगस्त 2023, देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में जिला खनिज न्यास समिति की बैठक माननीय विधायकगणों की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला खनिज न्यास फाउंडेशन न्यास की प्रबन्धन समिति द्वारा संस्तुत प्रस्ताव पर शासी परिषद के सदस्यों द्वारा जनपद अन्तर्गत समस्त विधानसभाओं में उच्च प्राथमिकता के धनराशि रूपये 54257080 तथा निम्न प्राथमिकता धनराशि रूपये 36171387 का अनुमोदन किया गया तथा नये प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देश दिए कि समिति की बैठक से पूर्व माननीय सांसदगणों, मंत्रीगणों, विधायकगणों तथा विभाग द्वारा दिये गए प्रस्ताव के सापेक्ष समिति की बैठक में रखे जा रहे प्रस्ताव का विवरण एवं जानकारी से माननीय माननीय सांसदगणों, मंत्रीगणों, विधायकगणों को पूर्व में ही प्रेषित कर दी जाए, जिससे माननीयों द्वारा अपने क्षेत्र की श्रेष्ठ प्राथमिकताओं वाली योजनाओं को प्राथमिकता के क्रम में समिति को अवगत कराया जा सके। साथ सम्बन्धित सिंचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन न्यास से योजना प्रस्तावित करने से पूर्व सम्बन्धित माननीय मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त ही समिति में प्रस्तावित किया जाए।

बैठक में विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक चकराता प्रीतम सिंह, विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, ब्लाक प्रमुख विकासनगर जशवीर सिंह, विधायक राजपुर के प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला खान अधिकारी काजमी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!