Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा नवरात्रि के महापर्व पर राजपुर विधानसभा किया गया सामूहिक कन्या पूजन का पावन कार्य

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर 1008 कन्या पूजन का लिया है संकल्प

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, देहरादून। आज शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा नवरात्रि के महापर्व पर चल रहे सामूहिक कन्या पूजन के अंतर्गत राजपुर विधानसभा का महानगर कार्यालय पर सैकड़ो संख्याओं का विधिवत कन्या पूजन किया गया।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नवरात्रों के शुभ अवसर पर 1008 कन्या पूजन के संकल्प के अनुसार महानगर में सभी अतिथियों के साथ कन्याओं का चरण स्पर्श कर विधिवत आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ पूजन का कार्य किया गया। महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में मातृशक्ति की बहुत अहम भूमिका होती है। महानगर के द्वारा सामूहिक कन्या पूजन कर समाज में मातृशक्ति का स्थान बहुत ऊँचा होता है, यह संदेश देने की एक बड़ी पहल है। जब-जब समाज में बुरी शक्तियों का प्रभाव पड़ा है तभी माँ शक्ति के रूप में उनका प्रभाव को दूर करने का काम करती है।

पिछले कुछ दिनों में माँ शक्ति को स्मरण करते हुए हम महानगर के पदाधिकारी द्वारा कन्याओं का पूजन लगातार हो रहा है, जिससे समाज में एक नई ऊर्जा उत्पन्न हो रही है, जिसके साथ समाज में समरसता का संदेश भी फैल रहा है।

कार्यक्रम में राजपूर के विधायक आदरणीय खजान दास एवं महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा ने भी सभी कार्यकर्ताओं के साथ कन्याओं की आरती कर पूजा का कार्यक्रम किया। इस मनोकामना के साथ कि माँ शक्ति सभी पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सद्भावना के साथ लगातार कार्य करते रहें।

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल, भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, गोविंद मोहन, राजेश कंबोज, देवेंद्र पाल, मोंटी, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, मोतीराम, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, विपिन खंडूरी, शाकूल उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, सुषमा, बलदेव नेगी, मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, पंकज शर्मा, सौरभ शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!