Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
सम्पादकीय

भारत तक पहुँची आँच

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। हूती का कहना है कि जब तक गाजा में इजराइली कार्रवाई नहीं रुकती, उसके हमले जारी रहेंगे। इससे समुद्री परिवहन पर निर्भर विश्व अर्थव्यवस्था के लिए नया संकट पैदा हो गया है। इस संकट की आंच अब भारत तक पहुंच गई है। दो दिन में भारत आ रहे जो समुद्री मालवाहक जहाज हमले का निशाना बने। पहला हमला हिंद महासागर में हुआ, जिसके साथ पहली बार इजराइल-फिलस्तीन युद्ध से बन रहे हालात का विस्तार लाल सागर से बाहर तक देखने को मिला। दूसरा हमला लाल सागर में ही हुआ। हमले किसने किए, इस पर रहस्य बना हुआ है। पहले हमले के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरे हमले के संबंध में पहले शक यमन के हूती गुट पर गया, लेकिन बाद में हूती ने आरोप लगाया कि भारतीय जहाज एमवी साईं बाबा अमेरिकी फायरिंग का शिकार बना।

लाल सागर हूती समूह के हमलों की वजह से जहाजों के आवागमन के लिहाज से लगातार असुरक्षित बना हुआ है। हूती ने एलान कर रखा है कि जिस किसी जहाज का इजराइल से किसी प्रकार का संबंध होगा, उसे वह निशाना बनाएगा। अपनी इस चेतावनी पर उसने अमल भी किया है। नतीजा है कि बहुत सी जहाजरानी कंपनियों ने अपने मालवाही जहाजों के रूट बदल दिए हैँ।

इससे परिवहन की अवधि लंबी हो गई है। यूरोप में इस वजह से महंगाई का नया दौर आने की आशंकाएं भी गहराई हुई हैँ। चूंकि पूरे पश्चिम एशिया में गाजा में जारी इजराइली नरसंहार के कारण भारी गुस्सा है, इसलिए ऐसे हमलों से यमन में अपनी वैधता के लिए संघर्षरत हूती समुदाय को भारी सहानुभूति मिल रही है। इसी का नतीजा है कि जब अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षा देने के लिए बहुराष्ट्रीय नौ सैनिक इंतजाम करने की पहल की, तो उसे उस क्षेत्र में बहरीन के अलावा के किसी और का साथ नहीं मिला। बल्कि बाद में फ्रांस और स्पेन ने भी उस प्रयास से दूरी बना ली। इस बीच हूती लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर अमेरिका ने उन पर हमला किया, तो वे लाल सागर को उसकी कब्रगाह बना देंगे। हूती का कहना है कि जब तक गाजा में इजराइली कार्रवाई नहीं रुकती, उसके हमले जारी रहेंगे। इससे समुद्री परिवहन पर निर्भर विश्व अर्थव्यवस्था के लिए नया संकट पैदा हो गया है। इस संकट की आंच अब भारत तक पहुंच गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!