Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
देश

कपिल मिश्रा के समर्थन में द ग्रेट खली थोड़ी देर बाद शुरू करेंगे प्रचार

मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा के पक्ष में ग्रेट खली प्रचार करेंगे। कपिल मिश्रा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है- ‘मॉडल टाउन विधानसभा में निकलेगा भाजपा का महा मेगा रोड शो महाबली खली के साथ।

इससे पहले कपिल मिश्रा ने विवादित ट्वीट किया था- ‘8 फरवरी को दिल्ली वाले केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे।’ बता दें कि उरी हमले के बाद भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, इस पर अरविंद केजरीवाल ने सबूत मांगे थे।

Delhi Election 2020 LIVE:  

  • दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बृहस्पतिवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। प्रचार का अंतिम दिन होने की वजह से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे।
  • बदरपुर विधासभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा ने हमला करने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी के मुताबिक, यह हमला 8-10 अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार रात को तब किया जब वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में बैठक करके घर लौट रहे थे।
  • प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर AAP प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे।
  • आगामी 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।
  • आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

बुद्धिजीवियों ने की राष्ट्रहित में मतदान की अपील

प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने जागरूकता अभियान चलाकर राजधानी के हर व्यक्ति से मतदान करने का आह्वान किया है। इसमें लोगों को बताया कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका सभी को प्रयोग करना चाहिए। इस बीच शिक्षकों ने लोगों से राष्ट्रहित व विकास के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार भी किया।

इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया, गुरु गो¨बद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आइपीयू) समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों व शोधकर्ताओं जागरूकता अभियान चलाया। डीयू के शिक्षक संगठन, नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) के पूर्व अध्यक्ष व डीयू कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ ए के भागी ने बताया कि करीब 400 शिक्षकों ने यह अभियान चलाया है। इस दौरान राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी शिक्षकों द्वारा की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!