Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए चलाई लखपति दीदी योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार,16 नवम्बर 2022, अल्मोड़ा जल्द ही अल्मोड़ा जिले में सात हजार महिलाएं लखपति दीदी बन जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग ने महिलाओं का चयन कर उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई। जिसके लिए जिले को सात हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। चयनित महिलाओं की वर्षिक आय बढ़ाने के लिए विभाग उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण व उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक के ऋण बिना ब्याज के दिए जा रहा हैं। ताकुला, ताड़ीखेत, धौलादेवी, भिकियासैण, भैसियाछाना, स्याल्दे, हवालबाग ब्लाक में सबसे अधिक महिलाओं को चिंहित किया गया है। अभी इनकी वार्षिक आय 25 से 60 हजार रुपए ही हैं।

लखपति दीदी के लिए जिले के विभिन्न ब्लाकाें का आय के आधार परिवारों का सर्वे किया गया। 11 ब्लाकाें में कुल 24232 परिवार है। जिनमें से 5572 परिवार 25 हजार से कम वार्षिक आय वाले है। 25 से 60 हजार आय वाले 13672 व 61 हजार से एक लाख तक वर्षिक आय वाले कुल 3255 परिवार है।

लखपति दीदी योजना के तहत अभी 1733 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ताकुला ब्लाक में 644, लमगड़ा 613, द्वाराहाट में 227 लखपति दीदी है। सबसे कम सल्ट ब्लाक में पांच व हवालबाग में सात, भिकियासैण में आठ लखपति दीदी हैं।

चंदा फत्र्याल, अपर परियोजना अधिकारी, अल्मोड़ा ने बताया कि कार्ययोजना तैयार कर महिलाएं चिहिंत कर ली गई है। कार्य भी शुरु कर दिया गया है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!