Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय प्रेस दिवस : जिला सूचना अधिकारी कार्यालय देहरादून में “राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर आयोजित की गयी पत्रकार गोष्ठी

जिला सूचना अधिकारी ने गोष्ठी का शुभांरम करते हुए, पत्रकारगणों का स्वागत किया एवं “राष्ट्रीय निर्माण में प्रेस की भूमिका” पर प्रकाश डाला।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार,16 नवम्बर 2022, देहरादून (जि.सू.का)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द नेगी की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला सूचना अधिकारी ने गोष्ठी का शुभांरम करते हुए एवं पत्रकारगणों का स्वागत करते हुए “राष्ट्रीय निर्माण में प्रेस की भूमिका” पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर समाज को सही दिशा दिखाने के कार्यों में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। प्रेस के माध्यम से ही देश-विदेश/समाज में जो घठित हो रहा है उसकी जानकारी जनमानस तक पहुँचती है जिसका असर हमारे समाज को एक नई दिशा मिलती है ऐसे में राष्ट्र निर्माण में प्रेस की भूमिका एवं दायित्व महत्वपूर्ण रहता है। साथ ही सरकार की कल्याणकारी विकासपरक योजनाओं एवं हो रहे नवाचारों को सभी वर्गों तक सरल एवं तर्कसंगत रूप से पहुँचाते हुए समाज को जागरूक करने में योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार वी.डी. शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया में बहुत परिवर्तन हुए है। आजादी से लेकर अब तक मीडिया की भूमिका एवं स्वरूप बदल गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसका राजनीतिकरण न हो इसका दायित्व भी हम मीडिया प्रतिनिधियों का ही है। उन्होंने आजादी से लेकर वर्तमान तक राष्ट्रीय निर्माण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार भुवन उपाध्याय ने सभी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए तटस्थ पत्रकारिता करने वालों का साथ देने की अपेक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में पत्रकारों एवं पत्रकारिता की भूमिका तभी चरितार्थ होगी जब पत्रकार स्वंय सशक्त होगे।

गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रेस का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रेस के माध्यम से विभिन्न मुद्दों की जानकारी जनमानस तक पहुँचती है, वह इसका संज्ञान लेते हुए कार्य करते हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी ने प्रेस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज को नई दिशा दिखाने में प्रेस के अहम भूमिका बताया साथ ही कहा कि प्रेस का लोकतंत्र में महत्वपूर्ण स्थान है, पत्रकारों को भी सशक्त बनाना आवश्यक है। वरिष्ठ पत्रकार सोमपाल सिंह एवं चेतन खड़का ने पत्रकारों को आपसी संवाद को सक्रिय रखने की बात कही ताकि देश एवं वैश्विक स्तर पर हो रही घटनाओं को तर्कसंगत रूप से समाज के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र सशसक्त बनाने में योगदान देने पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार संदीप शर्मा, जे.एस. नेगी, नुसरत निसात खान ने गोष्ठी में अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पर वरिष्ठ पत्रकार वीडी शर्मा, हरीश जोशी, विकास गर्ग, सोमपाल सिंह, घनश्याम जोशी, चेतन खड़का, जे.एस नेगी, संदीप शर्मा, नुसरत निसात खान, सर्वेश्वर लखेड़ा सहित कार्यालय कार्मिकों में कनिष्ट सहायक इन्द्रेश चन्द्र, प्रियंका, अंकिता पंकज आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!