Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्डक्राइम

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 नवम्बर 2023, रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, अभियुक्त पर एक लाख 65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को 24 सिंतबर 2022 को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी (14) की दोस्ती इंस्टाग्राम पर गुरमीत नरवाल निवासी ग्राम बन्ना थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा से हुई थी। सात सितंबर 2021 को वह उसकी बेटी से मिलने मंगलौर आया था। आरोपित धोखे से उसे मंगलौर में ही एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बनाई। दो दिन बाद उसे बदहवाश हालत में छोड़कर फरार हो गया था।

उसने बेटी को डर दिखाया था कि यदि यह बात किसी को बताई तो उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। इस डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद से किशोरी गुमशुम रहने लगी। जब काफी दिनों तक किशोरी इस हालत में रही तो स्वजन ने उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद किशोरी ने स्वजन को पूरी बात बताई। स्वजन की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 24 सितंबर 2022 को गुरमीत नरवाल पर मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस मामले में पुलिस ने 21 नवंबर 2022 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। उक्त मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट एवं अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की कोर्ट में विचाराधीन था। शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि गवाह व साक्ष्य के आधार पर अदालत ने अभियुक्त गुरमीत नरवाल को 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड में से एक लाख रुपये पीड़िता को प्रतिकर देय के आदेश दिए है। साथ ही, चार लाख रुपये का मुआवजा जिला प्रशासन को देने के आदेश दिए है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!