Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत अक्षय तृतीया, श्री परशुराम जयंती का पर्व बहुत ही सादगी के साथ हुआ सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, देहरादून। भगवान परशुराम का बचपन का नाम ‘राम’ था तथा अपने गुरु भगवान शिव से परशु प्राप्त होने के कारण ही इनका नाम परशुराम हुआ। उत्तरकाशी में काशीपति भगवान विश्वनाथ जी के परम भक्त / शिष्य भगवान श्री परशुराम जी का प्राचीन मंदिर स्थित है। स्कंद पुराण के केदारखण्ड में वर्णन है कि वारणावत पर्वत की तलहटी में इसी स्थान पर भगवान परशुराम जी ने दुष्कर तप किया था।

उत्तराखण्ड का यह एक मात्र भगवान परशुराम का मन्दिर है। उनके रौद्र स्वभाव के सौम्य हो जाने के कारण ही उत्तरकाशी को सौम्यकाशी भी कहा जाता है। मन्दिर के गर्भगृह में स्थित मूर्ति 11-12वी शताब्दी की है एवं एक ही शिलाखंड पर भगवान श्री विष्णु के अंशावतारों को उत्कीर्ण किया गया है। गर्भगृह में विराजमान मूर्ति मूर्तिकला का अद्वितीय नमूना है। मन्दिर में स्थित शिलापट्ट पर अंकित संवत 1899 से ज्ञात होता है कि मन्दिर के मुख्य द्वार पर स्थित ताम्रलेख पर संवत 1742 उत्कीर्ण है।

अक्षय तृतीया का हिन्दू धर्म में विशेष महात्तम है। इस पावन पर्व पर मन्दिर में विश्व शान्ति, वैश्विक महामारी कोरोना की समाप्ति तथा भारतवर्ष के साथ ही सम्पूर्ण विश्व की सुख- समृध्दि के लिये हवन भी किया गया। तदोपरान्त मन्दिर में नवीन ध्वजारोहण किया गया।

आजअक्षय तृतीया, श्री परशुराम जयंती का पर्व वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बहुत ही सादगी के साथ सम्पन्न किया गया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!