Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब में AAP के CM सीएम का चेहरा होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह खुद भगवंत मान का नाम घोषित कर देते तो लोग आरोप लगाते कि उन्होंने छोटे भाई को सीएम चेहरा बना दिया। पिछले हफ्ते हमने फोन नं. जारी किया, जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। सर्वे में आप की सरकार बन रही है। 93.7 फीसद लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया। यानी राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे।

इस नंबर पर गत सायं पांच बजे तक 21.59 लाख लोगों ने अपनी राय दी है। इनमें से सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान को ही पसंद कर रहे हैं और उन्हें ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दे रहे हैैं। हालांकि कई ने अरविंद केजरीवाल और कुंवर विजय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी, परंतु सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान के पक्ष में हैं। नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो इतना बड़ा फैसला लेने से पहले लोगों के बीच गई है।

उल्लेखनीय है कि भगवंत मान इस समय संगरूर से सांसद हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा हलका धूरी से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी के कई ऐसे विधायक जो मान से नाराज भी हैं, उनका कहना है कि अगर पार्टी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाएगी तो इससे पार्टी का नुकसान होगा। भगवंत ने ही सभी सीटों पर जा जाकर लोगों को पार्टी के लिए संगठित किया है। उनका कहना है कि अगर हमारा माझा और दोआबा में आधार बढ़ रहा है, मालवा में हमने अपनी लोकप्रियता कायम रखी हुई है तो वह सब भगवंत मान के कारण ही है। पार्टी अगर भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो आप को मालवा क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पिछले चुनाव में भी पार्टी को यहीं से बड़ी सफलता मिली थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!