Breaking News :
>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखण्ड

चालक को आई झपकी, कार गिरी खाई में; छह लोग घायल

नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल आ रहे पर्यटकों की वैगनआर कार शहर से पांच किमी दूर हल्द्वानी रोड में पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में दो पर्यटक परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

यह हादसा सुबह सवा सात बजे का है। वैगनआर संख्या डीएल-एससीपी, 3575 नैनीताल आ रही थी। रूसी नाले के समीप संतुलन बिगड़ने से सड़क से करीब 15 फिट नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर प्रभारी एसओ मनुवर सिंह, कॉन्स्टेबल राजा राम, उमेश सती व अन्य मौके पर पहुंचे और घायल पर्यटकों को खाई से निकालकर 108 वाहन से अस्पताल भिजवाया।

घायलों में कमल चावला पुत्र हेमराज निवासी सी-138 डीडीए फ्लेट जहांगीर पूरी पंजाबी बाग दिल्ली, कमल की पत्नी 26 वर्षीय दीपिका, 11 वर्षीय बेटी जाह्नवी, 40 वर्षीय सुरजीत निवासी सी-138 जहांगीरपुरी पंजाबी बाग दिल्ली, सुरजीत की पत्नी 32 वर्षीय शशि और बेटा 11 वर्षीय इशांत शामिल हैं। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिया के नीचे गड्ढे में कार अटक गई। कार को कमल चला रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!