Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अभिनव प्रयासों से साकार हो रहा है रामगढ़ हॉर्टी-टूरिज्म का सपना

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अभिनव प्रयासों से रामगढ़ हॉर्टी-टूरिज्म का सपना साकार हो रहा है। जिला योजना से हॉर्टी टूरिज्म को प्रोमोट करने के लिए राज्य का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला योजना से प्रथम चरण में राजकीय उद्यान रामगढ की 08 एकड़ बंजर भूमि को उपजाऊ कर मदर ऐपल ऑर्चर्ड व क्लोनल रूट स्टॉक नर्सरी का विकास किया गया। इसके अंतर्गत 2100 उच्च घनत्व सेब के मातृ वृक्ष लगाए गए हैं, जिनसे उत्पादन भी होने लग गया है तथा रोपित की गई क्लोनल रुट स्टॉक नर्सरी के 6240 सेब के पौधों से कृषकों हेतु उच्च घनत्व के सेब के पौधे बनाए गए है। उद्यान में रोप गए मातृ वृक्ष में उच्च कोटि की प्रजातियाँ है, जिसमें रेड डिलिशियज़, ग्रैनी स्मिथ एवं गाला शिंजिको रेड प्रजातियों पर फोकस किया गया है। इसी प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में कॉटेज, कैफे व काश्तकारों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाए जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला योजना से रामगढ़ में हॉर्टी टूरिज्म को प्रोमोट करने के लिए कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ का सरकारी ऑर्चर्ड पूरे राज्य में ही नहीं अपितु अन्य राज्यों के लिए भी विकास का मॉडल बनेगा। रामगढ़ की रूट स्टॉक नर्सरी से काश्तकारों को कम लागत में उच्च घनत्व के पौध भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद के अन्य राजकीय उद्यान में भी यह मॉडल लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हॉर्टी टूरिज्म प्रोजेक्ट में उद्यान विभाग द्वारा पूरी तन्मयता से कार्य किया गया जिसका परिणाम है कि आज रामगढ़ राज्य का पहला हॉर्टी टूरिज्म का केंद्र है।

प्रोजेक्ट का उद्देश्य
➤ नवीनतम प्रजातियों के समवेश, क्लोनल रूट स्टॉक आधारित ऐपल फार्मिंग को बढ़ावा देना, हॉर्टी टूरिज्म को बढ़ावा देना, दूसरे ही वर्ष से प्रति पेड़ से 03 से 05 किलो उत्पादन प्राप्त होता है। इसके साथ ही उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाना है।
➤ उच्च घनत्व पौधों का आकार छोटा होने के कारण पौधों की कटाई, छंटाई, तुड़ाई के साथ साथ-साथ स्प्रे आदि करना भी आसान हो जाता है जिससे कि फल उत्पादन का खर्चा घट जाता हैं। पौधों का आकार छोटे होने के कारण सूर्य की किरणें पौधें की गहराई तक जाती हैं जिससे की अधिकतम प्रकाश संश्लेषण होता है जोकि फलों की गुणवता को बढ़ाता हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!