Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मैथ्स ओलंपियाड व खेल महाकुंभ में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा

जनरल बिपिन रावत की स्मृति में आयोजित किया गया था मैथ ओलंपियाड

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। राजधानी देहरादून के पैवेलियन खेल ग्रांउड में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल व दून डिफेंस कैरियर पॉइंट ने मैथ्स ओलंपियाड व खेल महाकुंभ का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के तौर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वामी दर्शन भारती ने शिरकत की। दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल व दून डिफेंस कैरियर पॉइंट के निदेशक जेपी नौटियाल व मोनिका नौटियाल ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किये। निदेशक जेपी नौटियाल ने संस्थान द्वारा सालभर कराये गये कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्टाफ व छात्र-छात्राओं के परिजन मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वामी दर्शन भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना प्रस्तुत की गई। जिसके बाद निदेशक जेपी नौटियाल ने कार्यक्रग को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की स्मृति में मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इस मैथ्स ओलंपियाड में देहरादून के 40 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। इस ओलंपियाड में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र परीक्षित ने पहला, बीबरली हिल्स पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने दूसरा व गोर्वधन सरस्वती विधा मंदिर विकासनगर के छात्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व स्वामी दर्शन भारती ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। वहीं खेल महाकुंभ में आयोजित हुई बिभिन्न प्रतियोगिताओं में दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

राज्य के 15 लाख बच्चों को नि:शुल्क कापी-किताब देगी सरकार : धन सिंह रावत

मुख्यअतिथि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह अच्छा प्रयास है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। शि़क्षा मंत्री ने कहा मार्च के बाद टीचरों की कमी कहीं भी नहीं रहेगी। हम सभी खाली पदों को भरने जा रहे हैं। राज्य के 15 लाख बच्चों को काफी किताब निशुल्क देने का निर्णय सरकार ने किया है। घुमंतु व गरीब बच्चों के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम से हॉस्टल बनायेंगे। आने वाले वर्ष में सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है कि दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए तमन्ना एप्टिट्यूड टेस्ट से 150 शिक्षकों द्वारा 2000 बच्चों को करियर काउंसलिंग दी जाएगी। एनसीईआरटी के माध्यम से तमन्ना एप्टिट्यूड टेस्ट पूरे देश भर में और राज्य में करवाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से छात्र-छात्रायें यह तय कर पायेंगे कि उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आठवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी वोकेशनल कोर्स चुन सकते हैं जिसको लेकर 400 स्कूलों में वोकेशनल क्लासेज शुरू की जा रही है। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के 40 लाख छात्र-छात्राओं की हेल्थ आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। हेल्थ आईडी के माध्यम से बच्चे का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा। हर स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम आकर यह हेल्थ आईडी बनाने जा रही है। हेल्थ आईडी बनने के बाद ऑनलाइन चिकित्सक की परामर्श ले पायेंगे।

हमारे बच्चों के अंदर काफी प्रतिभा है, उसे संवारने और निखारने की जरूरत : गामा

विशिष्ट अतिथि देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का बौधिक विकास होता है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि आज भारतीय छात्र दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। इसकी वजह उनकी शिक्षा है। इसमें भी अभिभावकों और शिक्षकों का अहम योगदान है। जिनकी बदौलत छात्र अपनी रुचि के हिसाब से पढ़ाई करते हुए अपना नाम कमाते हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। इसके जरिये छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर के चयन में आसानी होगी। हमारे बच्चों के अंदर काफी प्रतिभा है। बस जरूरत है, उसे संवारने और निखारने की।

गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त शिक्षा पर हमारा फोकस : जेपी नौटियाल

दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल व दून डिफेंस कैरियर पॉइंट के निदेशक जेपी नौटियाल ने कहा कि उनके संस्थान का गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त शिक्षा पर पूरा फोकस रहता है। प्रत्येक बच्चे के अंदर कुछ न कुछ प्रतिभा होती है। हमारे संस्थान के शिक्षक उस छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाकर उसे संवारने और निखारने का काम करते हैं। इसके साथ ही स्वच्छ घर-स्वच्छ भारत, नशा मुक्त घर-नशा मुक्त भारत जनजागरूकता अभियान भी हमारे संस्थानों द्वारा चलाया जाता है। संस्थान की सह निदेशक मोनिका नौटियाल ने कहा कि मैथ ओलंपियाड करने का उद्देश्य बच्चों का बौधिक विकास करने के साथ मैथ्स फोबिया को खत्म करने का था। हम यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष करेंगे। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकायें व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!