Breaking News :
>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिकसामाजिक गतिविधियाँ

श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”

नंदभवन में माता यशोदा द्वारा बालकृष्ण को दुलारने की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 सितम्बर 2026, देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर समिति, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में आयोजित दिव्य श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण जन्म, नंदोत्सव एवं उनकी मनोहारी बाल लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का अपार जनसमुदाय उमड़ा और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्तों का अद्भुत प्रेम एवं उत्साह देखने को मिला।

लीला मंचन में मथुरा की कंस कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप में प्रकट होने का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात भगवान ने बाल स्वरूप धारण किया और वसुदेव जी उन्हें यमुना पार कर गोकुल स्थित नंदभवन लेकर पहुँचे। नंदभवन में माता यशोदा द्वारा बालकृष्ण को दुलारने की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भगवान के गोकुल आगमन के साथ ही भव्य नंदोत्सव प्रारंभ हुआ। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” जैसे मंगल गीतों एवं भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह ऐसा रहा कि बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे भक्ति में झूमते हुए नाचने-गाने लगे। चारों ओर श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच मंदिर परिसर ब्रजधाम जैसा दिखाई देने लगा।

इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की बाल लीला, मनमोहक दीपक नृत्य तथा रंग-बिरंगे पुष्पों के साथ फूलों की होली का आयोजन हुआ। पुष्पवर्षा के बीच भक्तों ने भगवान के साथ फूलों की होली का आनंद लिया। इन सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विशेष आयोजन हुआ। भगवान के बाल स्वरूप का विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक एवं पूजन किया गया। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म की घोषणा होते ही मंदिर परिसर “जय श्रीकृष्ण”, “नंद के आनंद भयो” और “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूँज उठा। श्रद्धालुओं ने नृत्य, भजन और संकीर्तन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर समिति, देहरादून की ओर से संपूर्ण आयोजन की सुंदर व्यवस्थायें की गईं। देर रात तक चले महोत्सव में अपार संख्या में पहुँचे भक्त-श्रद्धालुओं का प्रेम, आस्था और उत्साह देखते ही बनता था। पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बना रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!