Breaking News :
>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ>>सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम>>बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या>>देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी>>ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण>>फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति>>‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार>>यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर>>राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन>>एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित>>स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके खेल अनुभवों और तैयारियों के बारे में संवाद किया।

जिलाधिकारी ने पिट्ठू खेल प्रतियोगिता में टॉस कर खेल का शुभारंभ किया और स्वयं खिलाड़ियों के साथ पिट्ठू खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं कोचों से संवाद करते हुए अनुशासन, नियमित अभ्यास, खेल भावना और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर मेहनत, अभ्यास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प जरूरी है।

जिलाधिकारी ने अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ के फाइनल का शुभारंभ किया। साथ ही अंडर-14 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का भी शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने लंबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत जनपद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा से न केवल जनपद, बल्कि देश का नाम भी रोशन हो सकता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 3000 मीटर दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना है। निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ युवा खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!