Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

निराश्रित, बेसहारा गोवंश संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने स्वीकृत किए नए आश्रय

विकासनगर छरबा और प्रेम नगर में जल्दी संचालित होंगे गोसदन

कालसी के खेरूवा में गोसदन संचालन के लिए 49.98 लाख रूपये मंजूर

डीएम के निर्देश : गोसदन में वेटनरी ऑफिसर सप्ताह में दो बार करें पशुओं का हेड काउंट

नगर निगम को हिदायत : गोवंश पशुओं की शत-प्रतिशत टैंगिग के निर्देश

बीमार-घायल पशुओं की हो नियमित स्वास्थ्य जाँच, उचित उपचार : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 01 अगस्त 2025, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में गौ सदनों के संचालन हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण, गोसदन के सुचारू संचालन और नए गोसदनों की स्थापना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गौ सदनों में स्थानीय पशु चिकित्सकों के माध्यम से सप्ताह में दो बार अनिवार्य रूप से गोवंश पशुओं का हेड काउंट कराया जाए। इसके अतिरिक्त पशु कल्याण बोर्ड गौ सदनों का रैंडमली निरीक्षण करें। 

जिलाधिकारी ने विकासखंड कालसी के खेरूवा में 150 पशु क्षमता का नया गोसदन संचालन के लिए 49.98 लाख रूपये की स्वीकृत प्रदान करते हुए जिला योजना में शीघ्र इसका प्रस्ताव भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा विकासनगर छरबा 22 लाख और प्रेमनगर (मौजा आरकेडिया ग्रांट) में 27.03 लाख के दो प्रस्तावों को पूर्व में ही मंजूरी दी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोसदन में रहने वाले पशुओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच और बीमार व घायल पशुओं का उचित उपचार और टीकाकरण किया जाए। पशुओं को संतुलित आहार, स्वच्छ पानी और रहने की उचित जगह हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  

नगर निगम देहरादून द्वारा पंजीकृत अर्ह गौ सदनों में गोवंश की टैगिंग का कार्य पूर्ण न किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए है कि नगर निगम अपने गोसदनो में रखे पशुओं की शत-प्रतिशत टैंगिग कराते हुए शीघ्र इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें।  

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून जनपद में 10 गोसदन पंजीकृत है। इसमें सहसपुर में 04, विकासनगर व डोईवाला में 2-2 और चकराता व धर्मपुर में 1-1 गोसदन शामिल है। इस दौरान सीवीओ ने विगत वित्तीय वर्ष में गौ सदनों के संचालन पर हुए व्यय विवरण और नए गोसदन के प्रस्ताव और गोसदन में पशुओं की टैगिक कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। पशु कल्याण बोर्ड की उप निदेशक ने बताया कि गोदसन में पशुओं के पंजीकरण के लिए ऐप तैयार कर लिया गया है। जिससे प्रत्येक गोसदन की दैनिक मॉनिटरिंग करना सरल हो जाएगा। जल्दी ही इस ऐप को लांच किया जाएगा।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश जोशी, पशु कल्याण बोर्ड की उप निदेशक डॉ. उर्वशी सहित अनुश्रवण समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!