Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

निराश्रित, बेसहारा गोवंश संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने स्वीकृत किए नए आश्रय

ग्राम छरबा, खेरूवा और मौजा आरकेडिया ग्रांट प्रेमनगर में जल्दी संचालित होंगे गोसदन

कालसी के खेरूवा में गोसदन निर्माण के लिए रूपये 49.98 लाख अवमुक्त

डोईवाला, भण्डारीबाग व करनपुर के गोसदनों की राजकीय मान्यता की कवायद प्रारंभ, डीएम ने मानक पूर्ण करने के दिए निर्देश

बीमार-घायल पशुओं की हो नियमित स्वास्थ्य जाँच, उचित उपचार : डीएम

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसमें गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण, गोसदन के सुचारू संचालन और नए गोसदनों की स्थापना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नवीन गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्था द्वारा संचालित निर्माण कार्यो की नियमित प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में तीन गोसदनों को राजकीय मान्यता प्रदान किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी गौशाला ट्रस्ट, डोईवाला तथा गुरु राम राय एजुकेशन मिशन दरबार साहिब द्वारा देहरादून के भण्डारीबाग एवं करनपुर में संचालित गौशालायें शामिल हैं। जिलाधिकारी ने गौसदन संचालन की मान्यता हेतु भूमि संबंधी अभिलेख, पशु कल्याण बोर्ड की संस्तुति एवं विभागीय निरीक्षण आख्या सहित समस्त मानकों को शीघ्र पूर्ण करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ऋषिकेश स्थित लक्कड़ घाट में गोसदन संचालन हेतु जिला पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने ऋषिकेश नगर निगम को प्रस्तावित भूमि पर निराश्रित पशुओं के लिए गोसदन का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम को इसके लिए धनराशि की आवश्यकता हो, तो तत्काल माँग प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने विकासखंड कालसी के खेरूवा में गौशाला निर्माण हेतु स्वीकृत रूपये 49.98 लाख रुपये की धनराशि शीघ्र अवमुक्त करने के निर्देश दिए। सहसपुर विकासखंड के ग्राम छरबा में निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला निर्माण के लिए रूपये 46.65 लाख रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, सहसपुर तहसील अंतर्गत मौजा आरकेडिया ग्रांट, प्रेमनगर में नवनिर्मित गौशाला परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु स्वीकृत रूपये 30.11 लाख रुपये के सापेक्ष शेष रूपये 14.62 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने गोसदनों में रह रहे पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जाँच, बीमार एवं घायल पशुओं के समुचित उपचार तथा समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं को संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून जनपद में कुल 10 गोसदन पंजीकृत हैं, जिनमें सहसपुर में 04, विकासनगर एवं डोईवाला में 02-02 तथा चकराता एवं धर्मपुर में 01-01 गोसदन संचालित हैं। उन्होंने बताया कि नवीन गौशालाओं के निर्माण हेतु डोईवाला के माजरी ग्रांट में 489.04 लाख रुपये, चकराता के ग्राम क्वांसी (जोगीयों) में 84.93 लाख रुपये, रायपुर के ग्राम भोपालपानी में 190.59 लाख रुपये, रायवाला में 497.95 लाख रुपये तथा नगर पालिका परिषद विकासनगर में 88.13 लाख रुपये के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में देहरादून जनपद में लगभग 3700 निराश्रित पशुओं को आश्रय देने की क्षमता उपलब्ध है। नवीन गोसदनों का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यह क्षमता बढ़कर लगभग 5400 हो जाएगी, जिससे जनपद के समस्त निराश्रित पशुओं को समुचित आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० सतीश जोशी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० वरूण अग्रवाल, डॉ० पूजा पाण्डे, डॉ० नीलिमा जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सतीश त्रिपाठी, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी सहित अनुश्रवण समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!