आपदा प्रभावित फूलेत गाँव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुँचाया अस्पताल

दैवीय आपदा प्रभावित छमरौली गाँव, हैली से पहुँचाए गए 300 फूड पैकेट।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की जिलाधिकारी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 सितंबर, 2025, देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुँचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छमरौली गाँव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुँचाए गए। वहीं फूलेत गाँव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ बीमार व्यक्ति का उपचार चल रहा है। दैवीय आपदा से प्रभावित कार्लीगाड़, मजयाडा और सेरा गाँव में भी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया।

जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्याे की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है।
![]()