Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बेरोजगारों को मिलेगी राहत : उत्तराखंड सरकार ने छ: माह के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी धामी सरकार ने सबसे पहले बेरोजगारों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी अगले लगभग छ: महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य रखा है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पद संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब वह इसे अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं

उन्होंने बताया कि इनमें से एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर सरकार अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

सरकार ने बीते वर्ष सभी विभागों को भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभागों ने प्रस्ताव बनाने शुरू भी किए, मगर कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भी भर्तियों को लेकर यही स्थिति रही। अब स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भी इसे शामिल किया है। इस कड़ी में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!