Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूननैनीताल

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने व रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है धामी सरकार

उत्तराखण्ड में शीघ्र ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कराया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 02 जून 2023, हल्द्वानी। उत्तराखंड में जल्द होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने व रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। सर्किट हाउस काठगोदाम में मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन, तीर्थाटन, उद्योग, स्वास्थ्य, आईटी व अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनायें हैं। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर सरकार बेरोजगारी दूर करने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर वैश्विक समुदाय की औद्योगिक इकाइयों को उत्तराखंड में आमंत्रित किया जाएगा, जल्दी ही इसकी तारीख भी तय कर ली जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समिट के माध्यम से वैश्विक निवेशक समुदाय के साथ जुड़कर सरकार व निवेशक के पारस्परिक लाभ के लिए साझेदारी की जायेगी। राज्य में बेहतर निवेश को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है जिसका सर्वाधिक लाभ राज्य के युवा वर्ग को मिलेगा।

राज्य में सुशासन को बढावा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है
राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सरकारी विभागों में विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से जनता को समर्पित किया गया है। दूसरी ओर अधिकारियों की जवाबदेयता, जिम्मेदारी, पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सरकार जन मिलन कार्यक्रम, भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए 1064 हेल्पलाइन नम्बर व विजिलेंस को अधिक सशक्त बनाया गया है। सरकार प्रशासन में भागीदारी और पारदर्शिता के द्वारा भष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए प्रदेश के समस्त कार्यालयों में 1064 नम्बरों को चस्पा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक इस टोल फ्री नम्बर पर सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प लिया है कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधायें कैसे बेहतर हो इस पर सरकार लगातार काम कर रही है।

जनसेवा सरकार की प्राथमिकता है
अधिकारियों का दायित्व है कि वे तय समय के भीतर जन समस्याओं का निस्तारण करें। किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जायगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी ससमय अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जनमानस के कार्यों को समय से निस्तारित करना भी सुनिश्चित करें।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही गतिमान है
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक सम्पत्तियों के अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी नियमानुसार हटाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कतिपय मामलों में विभागों की भूमि पर कब्जे की शिकायतें समय-समय प्राप्त होती रही हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही गतिमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!