Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘सुमन दिवस‘ के रूप में मनायी गयी टिहरी जन क्रान्ति के नायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि

अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गई

जिला कारागार परिसर में किया गया पौधारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 जुलाई 2023, टिहरी गढ़वाल। टिहरी जन क्रान्ति के नायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि मंगलवार को जनपद में ‘सुमन दिवस‘ के रूप में मनायी गयी। विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों आदि में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी का स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्कूली बच्चों द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर स्वीप के तहत मतदान जन जागरूकता शपथ एवं वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया।

अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गई

जिला मुख्यालय, नई टिहरी स्थित जिला कारागार में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, जेलर रामेश्वर सिंह राणा सहित अन्य गणमान्यों, प्रेस प्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। साथ ही जिला कारागार परिसर में पौधारोपण किया गया।

जिला कारागार परिसर में पौधारोपण

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने शहीद श्रीदेव सुमन को नमन करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन जी का बलिदान शहीद मंगल पाण्डे एवं चन्द्रशेखर आजाद से कम नही है। कहा कि उस महान आत्मा ने 84 दिन तक आमरण अनशन कर हमारे वर्तमान और भविष्य की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन जी के दिखाये मार्ग पर चलने हेतु आज संकल्प लेने का दिन है।

जिलाधिकारी ने श्रीदेव सुमन को स्मरण करते हुए कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाली पुण्यआत्मा के बलिदान को युवा पीड़ी भी जान सके, इसके लिए बच्चों के साथ उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। स्कूली बच्चों द्वारा जन जागरूकता रैली आयोजित की जा रही है। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जा रहा है, जो हरेला पर्व से शुरू हुआ है और जिसके तहत जनपद में 13 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन के परिपेक्ष में जो भी घोषणायें हुई हैं, उनके क्रियान्वयन के संबंध में शीघ्र ही बैठक कर तेजी से कार्य किया जायेगा। कहा कि जनपद से संबंधित मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अपने दायित्वों/ जिम्मेदारियों का निर्वाह्न करना ही श्रीदेव सुमन जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर पी.आई.सी. बौराड़ी स्टेडियम में क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणमान्यों एवं अधिकारिओं द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये गए। जिला मुख्यालय में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राजकीय प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी से प्रताप आवासीय कॉलोनी-ऑपन मार्केट-कवर्ड मार्केट-गणेश चौक-सांई चौक-जिला अस्पताल होते हुए वापस पीआईसी बौराड़ी तक जागरूकता रैली निकाली गई।

जन जागरूकता कार्यक्रम

इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार, डीईओ वी.के. ढौंडियाल, एसडीएम अपूर्वा सिंह, आशीष घिल्डियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस कर्मी, शिक्षकगण, स्कूली बच्चें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!