Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

1400 करोड़ की आउटर रिंग रोड से शहर की सड़कों को सुनियोजित ढंग से जोड़ा जाये : महाराज

लोनिवि मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी किया तलब

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2024, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रमुख परियोजनाएं, चारधाम परियोजना, कैलाश मानसरोवर परियोजना, सीमान्त क्षेत्र में सामरिक महत्व के राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्गों में भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार कार्य, केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत कार्य, सेतु बंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

प्रदेश लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रमुख परियोजनाएं, चारधाम परियोजना, कैलाश मानसरोवर परियोजना, सीमान्त क्षेत्र में सामरिक महत्व के राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्गों में भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार कार्य, केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत कार्य, सेतु बंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एडीबी द्वारा वित्त पोषित देहरादून में 1400 करोड़ की लागत से बनने वाली आउटर रिंग रोड से शहर की जिन सड़कों को जोड़ना है उनका कार्य सुनियोजित ढंग से एवं तत्परता से किया जाए, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रिक बसों को चलाए जाने का भी व्यवस्था का प्राविधान है।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि लोनिवि एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से कहा कि शहर में सड़कें ऊपर हैं और नालियां नीचे हो गई हैं जिसके कारण अक्सर ट्रैफिक बाधित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर जहां-जहां कमी है उनको तत्काल दूर किया जाए।

उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ वैकल्पिक मार्गों यथा घनसाली से घुत्तु-पवालीकांठा त्रिजुगीनारायण, कालीमठ-चौमासी होते हुए सोनप्रयाग, सोनप्रयाग में लोकल सर्किट मार्ग का निर्माण किए जाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों में स्थित पुराने सेतुओं के स्थान पर अधिक भार वहन क्षमता के सेतु निर्माण हेतु कहा गया। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में लगने वाले जाम से निजात दिलाए जाने हेतु लो0नि0वि0 राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ऋषिकेश बाईपास के निर्माण हेतु कार्यवाही करने को कहा गया। लोनिवि मंत्री महाराज ने यमुनोत्री मार्ग में ओजरी टनल के निर्माण हेतु कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया। ताकि यमुनोत्री धाम की यात्रा सुगम हो सके।

सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में पालीगाढ़ से जानकीचट्टी, रूद्रप्रयाग- गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में अगस्त्यमुनि बाईपास, कुण्ड बाईपास के निर्माण हेतु उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा अपनी स्वीकृति दे दी गयी है तथा इसी प्रकार ऋषिकेश बाईपास, चम्पावत बाईपास, के निर्माण हेतु ओवर साइट कमेटी द्वारा अपनी सहमति दे दी गयी है। अब इन मार्गों का निर्माण करते हुए चारधाम एवं चीन सीमा तक वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा। सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दुगड्डा से गुमखाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण हेतु डी0पी0आर0 का गठन किया जा रहा है ताकि कोटद्वार से पौड़ी होते हुए चारधाम जाने वाले यातायात को सुविधा हो सके। राष्ट्रीय राजमार्गों में रोड सेफ्टी के अंतर्गत छूटे हुए भागों में क्रेश बैरियर लगाये जाने हेतु भी निर्देश दिए गए।

बैठक में लो.नि.वि. विभागाध्यक्ष डी.के. यादव, मुख्य अभियन्ता, सड़क परिवहन भारत सरकार डी.के. शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, दयानन्द, विशाल गुप्ता, स्मार्ट सिटी के अधिकारी अनिल पांगती, अधीक्षण अभियंता गिरीश पुंडीर, प्रवीण कुश आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!