Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में विधायकों के तेवरों से बढ़ी भाजपा संगठन की चुनौती

देहरादून: प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार भले ही सियासी गुणा-भाग के लिहाज से किसी भी दबाव से मुक्त हो, लेकिन आंतरिक चुनौतियां अब उसके सामने मुखर होने लगी हैं। पार्टी विधायकों के अपनी ही सरकार के खिलाफ अपनाए जा रहे तल्ख तेवरों को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

असल में विधायकों की नाराजगी के एक नहीं अनेक कारण हैं। सरकार में सवा साल बाद भी दो मंत्री पद नहीं भरे गए तो निगमों, आयोगों व प्राधिकरणों में दायित्वों का वितरण भी नहीं हुआ। यही नहीं, विधायकों की ओर से नौकरशाही के बात न मानने की पीड़ा कई मर्तबा सुर्खियां बनी है। सूरतेहाल, पार्टी नेतृत्व के सामने इस आक्रोश को थामने और सरकार व संगठन में समन्वय की चुनौती अधिक बढ़ गई है।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता के मुख्यमंत्री और सरकार को निशाने पर लेने संबंधी हालिया बयान के बाद से सरकार और पार्टी संगठन दोनों को ही असहज होना पड़ा है। हालांकि, पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक गुप्ता को नोटिस भेजा है, लेकिन सवाल यह है कि विधायकों में आक्रोश की आखिर वजह है क्या।

यह पहला मौका नहीं, जब किसी विधायक ने तेवर तल्ख किए हों। इससे पहले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व राजकुमार ठुकराल की नाराजगी भी सुर्खियां बनी हैं। जानकारों की मानें तो भाजपा विधायकों में उबाल यूं ही नहीं उपजा है। इसके पीछे एक नहीं कई वजह हैं। खासकर, नौकरशाही के रवैये से तमाम विधायक नाराज हैं। इनमें से कई तो हाल में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी नाराजगी तक जता चुके हैं।

आलम ये है कि विधायकों के निर्देशों के बावजूद उनके क्षेत्र से जुड़े मसलों को नौकरशाही तवज्जो नहीं दे रही। जाहिर है कि इससे जनता के बीच उन्हें असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ रहा है। सरकार में दो मंत्री पदों को भरने और विभिन्न निगमों, आयोगों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों का दायित्व वितरण का मसला भी सरकार बनने के बाद से ठंडे बस्ते में है।

माना जा रहा कि इसे लेकर भी विधायकों में नाराजगी है और सब्र का पैमाना छलकने लगा है। ऐसे में गाहे-बगाहे जुबां पर आ रहा उनका उबाल सरकार व संगठन दोनों को असहज कर रहा है। सूरतेहाल, अनुशासन को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा के विधायक ही यदि इस लिहाज से सीमा लांघेंगे तो चुनौती तो पार्टी संगठन के लिए ही बढ़ेगी। वह भी तब जबकि, पार्टी संविधान के मुताबिक विधायकों पर भी वही गाइडलाइन लागू होती है, जो एक कार्यकर्ता पर।

इसमें साफ है कि कोई पार्टीजन अपने नेताओं व सरकार को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं देगा, जिससे सरकार व संगठन की छवि पर असर पड़े। इस गाइडलाइन को फॉलो कराने की जिम्मेदारी तो संगठन के कंधों पर ही है। जाहिर है कि प्रांतीय नेतृत्व की चुनौतियां अब अधिक बढ़ गई हैं।

अनुशासन तोड़ने की नहीं है किसी को इजाजत 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजह भट्ट के मुताबिक भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। इसे तोड़ने की किसी को इजाजत नहीं है, फिर चाहे वह कोई भी क्यों न हो। जहां तक विधायक संजय गुप्ता मामले की बात है तो उन्हें नोटिस दिया गया है, 10 दिन के भीतर जवाब आ जाएगा। यदि जवाब नहीं आता है तो पार्टी संविधान के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!