Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

ओपन फाउन्डेशन से बने सेतुओं की जैकेटिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित किया जाय : महाराज

42 सड़कों को यातायात हेतु खोला गया

लोनिवि मंत्री ने आपदा के दृष्टिगत की लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के यमुना कॉलोनी स्थित मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आपदा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के कार्यों की बैठक के दौरान समीक्षा करते हुए प्रदेश में सड़कों और सेतुओं की स्थिति का भी आंकलन किया।

आपदा की दृष्टि से विभाग को अर्लट मोड पर रखने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय, लोक निर्माण विभाग सभागार में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक में प्रदेश की सड़कों और सेतुओं की स्थिति के जानकारी लेने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि 02.अगस्त 2023 तक प्रदेश में कुल 250 सड़कें बन्द थी, जिसमें से 42 सड़कों को यातायात हेतु खोल दिया गया है। जबकि अवशेष 208 सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश मेरे द्वारा दिये गये। मैंने अधिकारियों यह भी निर्देश दिये हैं कि विभाग में आपदा हेतु तैनात नोडल अधिकारियों के फोन नं0 के व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से भी किया जाय। फील्ड अधिकारियों को अपने फोन 24X7 ऑन रखने के कड़े निर्देश भी दिए गये हैं ताकि जन सामान्य आपदा की स्थिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर सके।

समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने निर्देश दिये गये कि जो सेतु ओपन फाउन्डेशन से बने हैं, उनकी जैकेटिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित किया जाय। उन्होने लोनिवि अधिकारियों से कहा कि चारधाम की समस्त सड़कों को हमेशा खुले रखने का भरसक प्रयास किया जाय एवं बन्द होने की स्थिति में उनके वैकल्पिक मार्गो का प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होने सड़कों पर पर्याप्त साईनेज लगाये और पैच रिर्पोटिंग ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ-साथ सड़कों के दोनों तरफ की नालियों की लगातार सफाई किये जाने के भी आदेश दिये। उन्होने कहा कि यदि ट्राली ऑपरेट हो रही है तो उसकी सुरक्षा हेतु उचित प्रबन्ध कर लिया जाय। लोनिवि मंत्री महाराज ने कहा कि मार्गों, आर.ओ.बी. एवं आर.यू.बी. के नीचे जहाँ-जहाँ जलभराव की समस्या हो रही है, उसकी वीडियोग्राफी करते हुए स्थान चिन्हित कर डिवॉटरिंग हेतु सम्पवेल एवं पम्प लगाने की कार्यवाही की जाये।

बैठक में लोनिवि के कार्यवाहक प्रमुख अभियन्ता दयानन्द, मुख्य अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, ओम प्रकाश, मुख्य अभियन्ता (नियोजन), एन.पी. सिंह, मुख्य अभियन्ता, क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून एवं मुख्यालय में तैनात अन्य अभियन्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अलावा फील्ड में तैनात मुख्य अभियन्ताओं एवं अधीक्षण अभियन्ताओं से क्षतिग्रस्त मार्गो एवं सेतुओं के सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से संवाद किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!