Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

ओज के सुप्रसिद्ध कवि जसवीर सिंह ‘हलधर’ की पुस्तक ‘पेट का भूगोल’ का हुआ लोकार्पण

भव्य कवि सम्मेलन का भी किया गया आयोजन।

कार्यक्रम में के०बी० एस० प्रकाशन के संजय कुमार ‘साफी’ द्वारा जसवीर सिंह ‘हलधर’ को उनकी पहली पुस्तक का रॉयल्टी चैक भी प्रदान किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। शनिवार, 25 दिसम्बर को देहरादून में जोगीवाला रिंग रोड पर स्थित संस्कार गार्डन बैंडिंग प्वांइट में ओज के सुप्रसिद्ध कवि जसवीर सिंह ‘हलधर’ की पुस्तक ‘पेट का भूगोल’ के०बी०एस० प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं हिन्दी उर्दू तहज़ीब के प्रसिद्ध कवि एवं शायरों की उपस्थिति ने न सिर्फ़ कार्यक्रम की शोभा बढाई, बल्कि शाम को यादगार भी बना दिया ।

इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वरिष्ठ गीतकार डॉ० बुद्धि नाथ मिश्र, विंडलास ग्रुप के मालिक एवं राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखंड के वर्तमान अध्यक्ष एवं कविश्री अशोक विंडलास, हास्य कवि महेन्द्र ‘अजनबी’, प्रसिद्ध शाइर अफजल ‘मंगलौरी’, ओज कवि डॉ० सौरभ कांत शर्मा, ओज कवि डॉ० समोद चरौरा, कवियत्री डॉ० सुदेश चरौरा, डॉ० शुभम त्यागी तथा ओज के सुप्रसिद्ध कवि डॉ० अर्जुन सिसौदिया ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन ओज कवि श्रीकांत श्री के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में के०बी० एस० प्रकाशन के संजय कुमार ‘साफी’ द्वारा जसवीर सिंह ‘हलधर’ को उनकी पहली पुस्तक का रॉयल्टी चैक भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में देहरादून के जाने माने पत्रकार संजय श्रीवास्तव, प्रसिद्ध साहित्यकार, अम्बर खरबन्दा, कवियत्री महिमाश्री, सुप्रसिद्ध साहित्यकारा डॉली डबराल, राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखंड के महामंत्री एवं सुप्रसिद्ध गीतकार शिवमोहन सिंह, विकास नगर से ख्याति प्राप्त कवि पवन शर्मा, वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’, संजय प्रधान, अवनीश मलासी, डॉ० सोमेश बहुगुणा, अनूप भारतीय, सागर डंगवाल, एवं जसवीर सिंह ‘हलधर’ के परिजन तथा अन्य आमंत्रित श्रोता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!