Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी की निगाह पड़ोसी राज्यों पर भी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी की निगाह पड़ोसी राज्यों पर भी है। पार्टी की चाहत उन राज्यों में सत्ता का विकल्प बनकर उभरने की है।

असल में, पड़ोसी राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा राज्य में सत्ताधारी दलों में आपसी खींचतान है, बसपा नेतृत्व का मानना है कि इससे जनकल्याण के कार्य प्रभावित हैं और पार्टी इसका बेहतर लाभ उठा सकती है।

युवा व आमजन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सरकारों से बेहद नाराज हैं।

बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा तीनों हिंदी भाषी राज्य कमेटियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संगठन की तैयारियों व छोटी कैडर बैठकों से सर्वसमाज को साधा जाए।

जनाधार बढ़ाने के राज्य कमेटियां पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन राज्यों में कोरोना टीकाकरण का कार्य प्रभावित होने से आम लोगों में नाराजगी है।

पार्टी संगठन में कर्मठ युवाओं को शामिल करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यह भी कहा कि बसपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी भर नहीं है, बल्कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के जीवन संघर्षों का महत्वाकांक्षी मिशन भी है। जिसे राज्यों में स्वार्थी लोग कमजोर कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश व राजस्थान में पार्टी में टूट का संज्ञान लेते हुए यह भी कहा कि ऐसे लोग पार्टी के विधायक तो बन जाते हैं, लेकिन सरकारों के आगे झुककर अपना राजनीतिक ईमान खो देते हैं। इसलिए समर्पित लोगों को ही आगे बढ़ाया जाए, ताकि सत्ता की चाभी उनके हाथ हो।

बसपा प्रमुख मायावती को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्मारक सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास रास नहीं आया। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की नाटकबाजी करार दिया है।

आरोप लगाया कि छलावे, नाटकबाजी और दलितों-पिछड़ों का हक मारने के मामले में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इस केंद्र का शिलान्यास राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को लोकभवन में किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद बसपा प्रमुख ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट किया ‘आंबेडकर व उनके करोड़ों शोषित-पीड़ित अनुयायियों का सत्ता के लगभग पूरे समय उपेक्षा व उत्पीड़न करते रहने के बाद अब विधानसभा चुनाव के नजदीक उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास करना यह सब नाटकबाजी नहीं तो और क्या है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!