Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

प्रदेश मे चल रही महत्वाकांक्षी योजनायें राज्य के विकास मे साबित होगी मील का पत्थर : मनवीर चौहान

विकास के बूते जनता मोदी को समर्पित करेगी राज्य की पाँचों सीटें

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2023, मंगलवार, नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश मे जो महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है वह प्रदेश के विकास मे मील का पत्थर साबित होगी। निश्चित रूप से प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों मे सुमार होने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिला कार्यालय नई टिहरी में चौहान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए चलाई जा रही राज्य व केंद्र की चल रही योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। उत्तराखंड युवाओं के लिए रोजगार सृजन के मामले में दूसरे नंबर का राज्य बन गया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के द्वारा किये जा रहे विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। जिसका परिणाम है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटें जनता पीएम मोदी को समर्पित करेगी। तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने में उत्तराखंड की जनता का पूरा योगदान रहेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं को दिल जीतने का काम किया है और नौकरी की दलाली करने वालों की कमर तोड़ी है। लगातार युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस साल के अंत तक धामी सरकार 25 हजार युवाओं को जहां सरकारी से नौकरी देने का काम करेंगे, वहीं लाखों युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों मे में रोजगार सृजन करेंगे। अब तक धामी 12 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं।

मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। जिसका परिणाम है की राज्य में रेल, सड़क, बिजली, पानी औ स्वास्थ्य से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं का लाभ तेजी से प्रदेश को मिल रहा है। सीएम धामी ने 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने का जहां निर्णय लिया हैं, वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 2047 में विश्व की नंबर वन अर्थव्यवस्था बन जायेगा। अभी देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी शक्ति के रूप में स्थापित हो गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 से लेकर आज तक देश ने अभूतपूर्व ऐतिहासिक विकास किया है। पीएम मोदी ने अपने जन्म दिन पर विश्वकर्मा योजना से देश की आधी आबादी को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। जिसमें साढ़े तेरह हजार करोड़ की योजनाओं से स्थानीय हुनरमंदों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का काम किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, महामंत्री उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियल , विजय कठैत, सोहन खंडेवाल, कुलदीप रावत, चंडी बेलवाल, शीशराम थपलियाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!