Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

अब उत्तराखंड में होगा औषणधीय गुणों से भरपूर कीड़ाजड़ी का अध्ययन

देहरादून : प्रदेश में पहली बार वन विभाग औषधीय गुणों से भरपूर व शक्तिव‌र्द्धक के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली कीड़ाजड़ी के सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिकीय प्रभाव का अध्ययन करेगा। अनुसंधान सलाहकार समिति ने विभाग को इसके अध्ययन की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा समिति ने हिमालयी बुग्यालों में पर्यटन से पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने के साथ ही यहां पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण के लिए माणा और मुंस्यारी में तीन संरक्षण केंद्र बनाने को भी मंजूरी दी है।

वन विभाग मुख्यालय में तीन वर्ष बाद हुई अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस समिति की अंतिम बैठक लगभग तीन वर्ष पूर्व अगस्त 2015 में हुई थी। बैठक में 50 से अधिक नई परियोजनाओं व प्रयोगों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कीड़ाजड़ी के सामाजिक व आर्थिक पहलू के अध्ययन का अहम निर्णय लिया गया। कीड़ाजड़ी की चीन और तिब्बत में काफी मांग है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये प्रति किलो है। इसी कारण कुमाऊं व गढ़वाल के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली इस जड़ी का तेजी से दोहन हो रहा है।

समिति ने इस पर विस्तृत अध्ययन को मंजूरी प्रदान की। बैठक में बुरांश और हिसालु पर पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव का अध्ययन करने की भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के चलते प्रवास करने वाले जीव जंतु का अध्ययन करने का भी निर्णय लिया गया। समिति ने मुंस्यारी में विभिन्न प्रकार के आर्किड के संरक्षण के लिए संरक्षण केंद्र बनाने, पाम की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन के लिए हल्द्वानी में प्रदर्शन केंद्र बनाने और कैक्टस तथा हिमालयी क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की घास के लिए रानीखेत में एक प्रदर्शन केंद्र बनाने पर सहमति प्रदान की।

समिति ने मानव-वन्यजीव संघर्ष के विभिन्न कारणों के अध्ययन और फसल पद्धति में बदलाव लाते हुए इसे कम करने के लिए योजना बनाने को भी मंजूरी प्रदान की। बैठक की अध्यक्षता वन विभाग के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जय राज और संचालन सदस्य सचिव व वन संरक्षण अनुसंधान वृत्त संजीव चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान समिति में तीन नए सदस्यों प्रोफेसर एसपी सिंह, महेंद सिंह और जोगेंद्र बिष्ट को भी शामिल किया गया।

 73 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!