Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पौड़ी में खाई में गिरी बस, 50 लोगों की मौत

कोटद्वार, पौड़ी : नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को रेस्‍क्‍यू के लिए देहरादून के सहस्रधारा हेलीपेड से हेलीकप्टर भेजा गया है। एसडीआरएफ के आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि घायलों को दून लाया जाएगा। मृृतक सभी स्‍थानीय बताए जा रहे हैं।  अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर क्‍वीन पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

हादसे में 50 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को धुमाकोट अस्‍पताल में भर्ती कराया है और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि बस 28 सीटर है और उसमें संख्‍या से ज्‍यादा यात्री सवार थे। बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिर गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम ने हादसे में 50 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

सीएम ने जताया गहरा दुख

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। उन्‍होंने कहा, मैंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं और सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा,  आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।

खार्इ में गिर रही रोडवेज बस को पेड़ ने इसतरह से रोका, 35 यात्री बाल-बाल बचे

हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर खार्इ में गिरने लगी। गनीमत रही कि खार्इ में पूरी तरह से गिरने के बजाय बस पेड़ पर अटक गर्इ और बड़ा हदसा होने से टल गया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। नैनीताल से करीब करीब 15 किमी दूर ज्योलिकोट हल्द्वानी-मार्ग पर हलद्वानी की ओर जा रही रोडवेज बस एक नंबर बैंड पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 20 मीटर खाई में गिरने लगी। तभी सामने से पेड़ ने बस को खार्इ में गिरने से रोक लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गर्इ। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं, बस सवार सभी यात्रियों की जान आफत में थी। वे मदद के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 35 यात्री बाल-बाल बच गए।

 86 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!