Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डदेश

उत्तराखंड के लिए एक नई सौगात – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली हवाई सेवा को किया फ्लैग ऑफ

आकाश ज्ञान वाटिका, पिथौरागढ़। शुक्रवार, २०१९ का दिन उत्तराखंड के लिए एक नई सौगात लिए आया। उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएंगी। हेरिटेज एविएशन कंपनी की विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद का 20 घंटे का सड़क का सफर हवाई सेवा से मात्र एक घंटे में पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली हवाई सेवा को फ्लैग ऑफ किया। अब पिथौरागढ़ से मात्र एक घंटे में दिल्ली-एनसीआर पहुंचा जा सकेगा। यह उड़ान सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) सुबह 11.30 बजे पिथौरागढ़ से हिंडन व दोपहर 1 बजे हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए चलेगी।

पिथौरागढ़ से हिंडन एयरपोर्ट के लिए एयर हेरिटेज कंपनी सेवाएं देगी। इसके जारी शेड्यूल के तहत पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए 11:30 बजे विमान उड़ान भरेगा और 12:30 बजे हिंडन पहुंचेगा, जहां यह विमान आधा घंटा रुककर वापस 1 बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा और दो बजे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यह रूट देहरादून-पिथौरागढ़-हिंडन होगा, जिस पर एयर हेरिटेज कंपनी का 9 सीटर विमान रोजाना उड़ान भरेगा।——-एसके सिंह, निदेशक, पंतनगर एयरपोर्ट

गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इससे प्रदेश के पिथौरागढ़ के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर से देश की राजधानी तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से पिथौरागढ़ तक सड़क मार्ग से जाने में काफी समय लगता था, जो महंगा भी था। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक दृष्टि से भी लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़, सीमान्त जनपद होने के कारण यह हवाई सेवा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। कई बार गम्भीर स्थिति होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना होता है। कम समय में दूरस्थ क्षेत्रों से हायर सेंटर तक पहुंचाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सेवाएं बहुत जरूरी हैं। कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को भी इस हवाई सेवा से लाभ मिलेगा।

“मेरी संसदीय छेत्र के पिथौरागढ़ को मिली एक और नयी सौग़ात। देश के यशस्वी मा.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चली योजना उड़े देश का हर नागरिक (उड़ान २ )के तहत ८ मार्च को ग़ाज़ियाबाद के समीप हिंडन एयरपोर्ट का उद्घघाटन किया और आज पहली उड़ान सेवा पिथौरागढ़ को प्रारम्भ हुई। एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री और ग़ाज़ियाबाद से सांसद सेवानिवृत्त थलसेना अध्यक्ष वी.के.सिंह, उत्तराखंड भाजपा प्रदेशअध्यक्ष व नैनीताल से सांसद अजय भट्ट सहित हेरिटेज विमान सेवा एवम् एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा पहली फ़्लाइट से आने वाले यात्रियों और पहली फ़्लाइट से जाने वाले यात्रियों का स्वागत और फ़्लैग ऑफ़ किया। ये सेवा सप्ताह मैं ६ दिन चलेगी। विमान सेवा के प्रारम्भ होने से पिथौरागढ़ पर्यटन एवम् तीर्थाटन के मानचित्र मैं देश दुनिया मैं छा जाएगा और साथ ही विमान सेवा होने से आपात क़ालीन परीस्थितियो मैं भी मदत हो सकेगी अब पिथौरागढ़ से दिल्ली एनसीआर तक की यात्रा मात्र एक घंटे मैं पूर्ण हो सकेगी।” —–अजय टम्टा, सांसद, अल्मोड़ा

पिथौरागढ़ में हेरिटेज एविएशन के एयरपोर्ट मैनेजर मिलाप सिंह धामी ने बताया कि पिथौरागढ़ से हिंडन तक का किराया 2470 रुपये और हिंडन से पिथौरागढ़ का 2270 रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी समर शेड्यूल के तहत इस रूट पर 26 अक्टूबर तक ही बुकिंग होंगी।

 87 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!