Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

प्रातः भ्रमण के दौरान समुद्र तट पर फेंकी गई प्लास्टिक की बोतलों, प्लेटों आदि को एकत्र करते नजर आये पीएम मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत के दौरे पर हैं। चेन्नई से तकरीबन 57 किलोमीटर दूर भारत-चीन के पुराने रिश्तों का गवाह रहे मामल्लपुरम यानी महाबलीपुरम में शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग की मुलाकात हुई। इसी के साथ ही आज यानी शनिवार को भी दोनों नेता इसी जगह हैं, जहां आज भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। हालांकि, इससे पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा की। पीएम मोदी द्वारा साझा की गई तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत है। हालांकि, शेयर की गई वीडियो में तमाम ऐसे लोगों को संदेश भी है, जो अभी भी स्वच्छता पर जोर नहीं दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताज फिशरमैन कोव रिज़ॉर्ट और स्पा के बाहर समुद्र तट पर फेंकी गई प्लास्टिक की बोतलों, प्लेटों और अन्य कचरे को यहां एकत्र किया जहां वह ठहरे हुए हैं। काली टी शर्ट , पायजामा में पीएम मोदी को सुबह की सैर के दौरान हाथ में एक बड़े प्लास्टिक बैग के साथ देखा गया।

पीएम मोदी मामल्लपुरम में एक सुंदर तट के किनारे नजर आ रहे हैं। वे मॉर्निंग वाक करने निकले हैं और व्यायाम भी कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान की कई तस्वीरें भी शेयर की।

View image on Twitter
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
पीएम मोदी ने एक संदेश के साथ बीच (Beach) के किनारे फैले कूड़े को इकट्ठा करते वीडियो साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज सुबह मामल्लपुरम में समुद्र तट पर सफाई की। यह 30 मिनट से अधिक समय तक चला।’ उन्होंने आगे बताया कि उनके द्वारा जो उन्होंने सारा प्लास्टिक व कूड़े को इकट्ठा किया था उसे जयराज को सौंप दिया गया, जो होटल का कर्मचारी है। इसके साथ ही उन्होंने संदेश जारी करते हुए कहा कि हम सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ सुथरे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम फिट और स्वस्थ रहें।
यहां आपको बता दें कि पीएम मोदी मामल्लपुरम चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने के लिए गए हुए हैं। चीनी राष्ट्रपति दो दिन के भारत दौरे पर हैं। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार शाम को मीटिंग हुई थी। रात को मोदी और चिनफिंग ने डिनर पर करीब ढाई घंटे तक चर्चा की थी। उनके दौरे के दौरान आज यानी शनिवार को भी दोनों के बीच बातचीत होगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और सीमा विवाद समेत अन्य उलझे मुद्दों पर बातचीत होगी। माना जा रहा है कि दोनों देशों की तरफ से शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद सीमा पर विश्वास बहाली के लिए कुछ ठोस उपायों की घोषणा की जा सकती है।

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!