Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019: राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत कई वीआइपी ने डाले वोट

देहरादून। 17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। सूबे की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्‍नी समेत अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को सुबह आठ बजे गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल ने सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है। बिना किसी प्रलोभन में आए निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह करीब आठ बजे अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी आरुषि उनके साथ पहुंची और उन्‍होंने भी अपना वोटा डाला। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में खालसा इंटर कॉलेज में बने बूथ पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने अपने वोट डाला ।

मतदन से पहले पूर्व सीएम व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने पूजा अर्चना की। इसेक बाद वह केंद्रीय विद्यालय कैंट रोड हाथीबड़कला में पहुंचे और अपना वोट डाला। इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लोगों में खासा उत्‍साह है। इस बार 2014 से ज्‍यादा लोगों में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र में लाइनों पर लग गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग मन बनाकर आए हैं।

अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने सुबह 7 बजे दुगालखोला पंचायत भवन पोलिंग बूथ पहुंच कर अपनी पत्नी सोनल टम्टा के साथ सबसे पहले मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेडियाखाल में अपना मतदान किया।

योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल दादू बाग के प्राथमिक विद्यालय में और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने हरे राम इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हरिद्वार योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा देश में अच्छी और मजबूत सरकार के लिए मतदान किया जा रहा है और देश में अच्छी और मजबूत सरकार आनी चाहिए। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा और दुनिया उसे विश्व गुरु के नाम से जानेगा।

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशू अजय भट्ट ने अपने गृहक्षेत्र रानीखेत में सरस्वती शिशु मंदिर स्थित बूथ पर अपना वोट दिया।

हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बरीष कुमार ने ज्वालापुर के म्यूनिसपल इंटर कॉलेज में मतदान किया।

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपने पैतृक गांव सीरों के निकटवर्ती रमाड़डांग इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान किया।

टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रीतम सिंह ने त्‍यूणी में  अपने माधिकारी का प्रयोग किया।इसके बाद उन्‍होंंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

 52 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!